झारखंड में कब तक सुबह में छाया रहेगा कोहरा, आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather: सुबह में रहेगी धुंध (फाइल फोटो)

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में फिलहाल सुबह में कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि चार जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. उसके बाद मौसम साफ रह सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: रांची-झारखंड में चार जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. इसके बाद मौसम साफ रह सकता है. सोमवार की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. उसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. राजधानी रांची और उसके नजदीक के इलाकों में भी इसी तरह का मौसम रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन सात जिलों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 30 दिसंबर को झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में घना कोहरा छाया रह सकता है. सात जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है.

न्यूनतम तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग की मानें तो अगले एक-दो दिन में राजधानी रांची सहित झारखंड के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इससे एक बार फिर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है.

झारखंड के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

झारखंड में पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाया रहा. सबसे अधिक बारिश 8.5 मिमी लातेहार के नेतरहाट में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, सबसे कम न्यूनतम तापमान 12,4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam: झारखंड के इन जिलों में कल छाया रहेगा कुहासा, 10 डिग्री से नीचे जा सकता है न्यूनतम तापमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola