Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री से भी नीचे जा सकता है पारा

Published at :13 Dec 2021 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में कब से बढ़ेगी ठंड, 10 डिग्री से भी नीचे जा सकता है पारा

झारखंड के मौसम एक बार फिर बदलेगा और तेजी से तापमान गिरने की उम्मीद जतायी गयी है. मौसम विभाग ने कहा है कि 15 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगा और तापमान 10 डिग्री के आस पास हो जाएगा. अभी राज्य में सबसे अधिक ठंड डालटनगंज में पड़ रही है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में कुहासा के साथ बादल छाये हुए हैं. मौसम के मिजाज में बदलाव का मुख्य कारण पूर्वी और पश्चिमी हवा का एक साथ मिलन होना है, जिससे बादल छा गये हैं. धूप नहीं खिलने से अधिकतम तापमान गिरा हुआ है.

मौसम केंद्र के अनुसार, 15 दिसंबर के बाद तापमान में कमी आ सकती है. हवा उत्तर की ओर से चलने लगेगी. कश्मीर और शिमला में पड़नेवाली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगेगा. रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के आसपास पहुंच सकता है.

अभी राज्य में सबसे अधिक ठंड डालटनगंज में पड़ रही है और वहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि के करीब पहुंच गया है. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरा हुआ है.

वहीं न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेसि चढ़ा हुआ है. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 23.6 तथा न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 26 तथा न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेसि रहा. डालटनगंज का अधिकतम तापमान 24.8 तथा न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola