झारखंड: 70 लाख से घटकर 14 लाख रह गये अनमैप्ड मतदाता

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है. 70 लाख से अधिक से घटकर अब यह संख्या केवल 14 लाख रह गई है.

विज्ञापन

SIR In Jharkhand: झारखंड राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या में कमी आयी है. उन्होंने बताया कि 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर 70,62,319 अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद चले विशेष अभियान के दौरान 29 जुलाई तक यह संख्या घटकर 47,42,505 रह गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, इन्यूमरेशन चरण में बीएलओ, राजनीतिक दलों के बीएलए-2 और स्वयंसेवकों के सहयोग से व्यापक मैपिंग अभियान चलाया गया. इसके बाद अब केवल 14,02,262 मतदाता ही अनमैप्ड श्रेणी में बचे हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने पिछले एसआइआर की मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट माना है. जिन मतदाताओं की पिछले एसआइआर की सूची से मैपिंग सही पायी गयी है और जिनके रिकॉर्ड में कोई तार्किक विसंगति नहीं है, उनके नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद अंतिम मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे.

ये भी पढ़ें- झारखंड के सदर अस्पतालों में PPP मोड की पैथोलॉजी सेवाएं होंगी बंद, सरकारी जांच को बढ़ावा

ये भी पढ़ें- कई दशक से आतंक मचा रहा था मिसिर बेसरा, गिरफ्तारी से टूटी माओवाद की कमर, लाल आतंक का अंत



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola