आज से हो रहा झारखंड जनजातीय महोत्सव का आगाज, पहले दिन ये चीजें आपको लुभाएंगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Aug 2022 1:53 PM
राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 का आगाज होने जा रहा है. राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन करेंगे. वहीं महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. जानिए महोत्सव के पहले दिन कौन सी चीजें आपको लुभाने वाली हैं.
World Indigenous Day 2022: अब से कुछ देर बात राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 का आगाज होने जा रहा है. राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन करेंगे. वहीं महोत्सव की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, खान-पान, पहनावा से लेकर उनसे संबंधित मुद्दों पर चर्चा होगी. जानिए महोत्सव के पहले दिन कौन सी चीजें आपको लुभाने वाली हैं.
रांची के मोरहाबादी में आयोजित दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 में समृद्ध जनजातीय जीवन दर्शन की झलकियां देखने को मिलेंगी. जनजातीय इतिहास, साहित्य मानवशास्त्र आदि पर संगोष्ठी, सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम, कला एवं संगीत, परिधान फैशन शो के माध्यम से आप जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध आदिवासी परंपरा को और करीब से जान सकेंगे.
इतना ही नहीं आदिवासियों का खानपान कैसा है और इसकी क्या विशेषता है? अगर आप यह जानना चाहते हैं तो फिर झारखंड जनजातीय महोत्सव में आजम एम्बा के फ़ूड स्टॉल आपका इंतज़ार कर रहे हैं. आदिवासी संस्कृति को समेटे स्टॉल में आदिवासी खानपान की जानकारी के साथ आप स्वाद भी ले सकते हैं. यहां आप जान सकेंगे कि बेंग साग, चकोड़ साग की सनई फूल, फुटकल साग आदि से कैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं. ये शरीर के लिए कितने लाभदायक हैं? बताते चलें कि आजम एम्बा एक आदिवासी युवती की सफलता की कहानी भी है. जो वर्ष 2016 में आदिवासी दिवस पर राज्य सरकार द्वारा व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पा चुकी हैं.
दो दिवसीय झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 के पहले दिन यानी आज दोपहर 2:00 बजे से भगवान बिरसा मुंडा पर मेघा श्रीराम डाल्टन द्वारा विशेष लोक संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी. बताते चलें कि मेघा श्रीराम डाल्टन पलामू के रहने वाले मशहूर फिल्मकार श्रीराम डाल्टन की पत्नी हैं.
झारखंड जनजातीय महोत्सव में आज 3.30 बजे से 4.30 बजे तक छऊ महोत्सव का परफॉरमेंस होगा. वहीं पांच बजे से मिसवा डांस, हमजार और मिजोरम का बंबू डांस की प्रस्तुति कलाकार करेंगे. झारखंड जनजातीय महोत्सव 2022 के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित 2 दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी गैलरी में झारखंड के जनजातियों द्वारा बनाए गए क्राफ्ट, परिधान, यहां के स्थानीय खान-पान, वाद्ययंत्र आदि को प्रदर्शित करता स्टॉल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










