स्नातक पास लोगों के लिए खुशखबरी, झारखंड में संविदा पर होगी शिक्षकों की बहाली, जानें वेतनमान

Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Jan 2023 1:42 PM

विज्ञापन

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. इसके लिए स्नातक व स्नातकोत्तर प्रशिक्षित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Teacher Jobs 2023: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए 80 उत्कृष्ट विद्यालय ( स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ) की शुरुआत कर रही है. इसमें शिक्षकों की बहाली के साथ इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग जिलों में मौजूद आदर्श विद्यालयों में भी शिक्षकों की बहाली होगी. आदर्श विद्यालयों में बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. दोनों ही कोटि के विद्यालयों में संविदा के आधार पर शिक्षकों की बहाली होगी.

इसके लिए विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करने के साथ ही आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं. इसके लिए स्नातक व स्नातकोत्तर प्रशिक्षित उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं. इसमें राज्य सरकार, केंद्र सरकार या यूजीसी से मान्यता प्राप्त कॉलेजों से स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है, वहीं आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 45 फीसदी अंक अनिवार्य हैं. . स्नातक प्रशिक्षित उम्मीदवारों को 26,250 रुपये जबकि स्नातकोत्तर प्रशिक्षित उम्मीदवारों को 27,500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा

सातवीं तक की अर्ध वार्षिक परीक्षा 18 से

जमशेदपुर. सरकारी स्कूलों में पहली से सातवीं क्लास के बच्चों की होने वाली अर्ध वार्षिक परीक्षा की तिथि में एक बार फिर संशोधन किया गया है. पूर्व में यह परीक्षा 16 जनवरी से लेकर 18 जनवरी तक तय की गयी थी. लेकिन अब इस परीक्षा की तिथि को संशोधित करते हुए 18 जनवरी से परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है. 18 जनवरी से 20 जनवरी तक परीक्षा होगी.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola