Jharkhand: बैंकों में 27 जून को होने वाली हड़ताल स्थगित, खुले रहेंगे बैंक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Jun 2022 9:32 AM
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 27 जून को बैंकों में होनेवाली हड़ताल स्थगित कर दी गयी है. यूनियंस की ओर से निर्णय लिए जाने के बाद अब सोमवार को बैंक खुलेंगे. ग्राहकों के तमाम तरह के काम किये जायेंगे. यूनियंस की ओर से दी गयी इस जानकारी के बाद आम लोगों के लिए यह राहत देने वाली बात है.
Jharkhand : यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर 27 जून को बैंकों में होनेवाली हड़ताल स्थगित कर दी गयी है. यूनियंस की ओर से निर्णय लिए जाने के बाद अब सोमवार को बैंक खुलेंगे. ग्राहकों के तमाम तरह के काम किये जायेंगे. यूनियंस की ओर से दी गयी इस जानकारी के बाद आम लोगों के लिए यह राहत देने वाली बात है.
ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डीएन त्रिवेदी ने कहा कि गुरुवार को केंद्रीय श्रमायुक्त के समक्ष इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूएफबीयू के बीच सकारात्मक वार्ता हुई. आइबीए ने एक जुलाई को यूएफबीयू के साथ वार्ता कर मांगों पर विचार करने पर सहमति दी. इसके तहत 27 जून को बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गयी है.
मालूम हो कि 27 जून को बैंक हड़ताल होने पर कुल तीन दिन बैंक बंद हो जाते. 25 जून को बैंकों में चौथा शनिवार और 26 जून को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहता है. बैंककर्मियों की मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने, पेंशन का अपडेशन, नयी पेंशन योजन रद्द करने, सभी के लिए महंगाई भत्ता व पुरानी पेंशन योजना लागू करना आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










