Jharkhand Weather: रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. राजधानी समेत पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, सरायकेला व अन्य जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही थी.

पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में होगी बारिश

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

बोकारो, हजारीबाग, रांची समेत कई जिलों में अगले एक से तीन घंटे में होगी बारिश

बोकारो, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी सिंहभूम के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में होगी बारिश

पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्ज की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है.

घाटशिला में बारिश से सड़कों पर जल जमाव, लोग परेशान

घाटशिला. घाटशिला में शुक्रवार को दो घंटे की बारिश के बाद गोपालपुर और मॉल जाने वाली सड़कें तालाब बन गयीं. गोपालपुर रेलवे फाटक के पास मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी जम गया. लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर उभरे गड्ढों के कारण लोग गिर रहे हैं. पिछले दिनों श्रमदान से टेंपो चालकों ने सड़क के गड्ढों में काली ईंट डाली थी. इससे सड़क जानलेवा साबित होने लगी है. बारिश का पानी जमने से सड़क टूटती जा रही है. वहीं कालीकरण पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है. जल जमाव के कारण सड़क का गड्ढा बड़ा होता जा रहा है. इससे लोगों को आवागमन में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है. जिस जगह पर जल जमाव हो रहा है, वहां पीसीसी बनाने की जरूरत है. प्रमुख सुशीला टुडू और उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि पीसीसी बनाने की दिशा में पहल की जायेगी.

जमशेदपुर में दिन भर रुक – रुक कर पांच एमएम हुई बारिश

जमशेदपुर. शहर में शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश हुई. इस कारण शुक्रवार को 24 घंटे में सिर्फ पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गयी. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था. हवा में आद्रर्ता की अधिकतम मात्रा 89 प्रतिशत जबकि न्यूनतम मात्रा 78 प्रतिशत दर्ज की गयी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola