Jharkhand Rain Alert: झारखंड में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और वज्रपात, हीट वेव का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Rain Alert: झारखंड में आज रविवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. 12 से 16 मई तक हीट वेव चल सकती है. इसके लिए चेतावनी जारी की गयी है. इस बीच राहत की बूंदें बरसेंगी. इससे लोगों को राहत मिलेगी.
Jharkhand Rain Alert: रांची-झारखंड के दक्षिणी, मध्य एवं निकटवर्ती भागों में आज रविवार को कहीं-कहीं पर गरज के साथ बारिश हो सकती है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में 14 मई से 16 मई तक बारिश के आसार हैं.
आज गर्मी और उमस को लेकर भी चेतावनी
झारखंड के उत्तर-पूर्वी भागों में आज कहीं-कहीं पर गर्मी और उमस की स्थिति भी बन सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 16 मई तक हीट वेव चल सकती है. आईएमडी ने इस बाबत चेतावनी जारी की है.
ये भी पढ़ें: National Lok Adalat 2025: झारखंड में 17 लाख से अधिक केस निबटे, 8 अरब से अधिक का सेटलमेंट
छह जिलों में 12 और 13 मई को हीट वेव का अलर्ट
झारखंड के छह जिलों में 12 और 13 मई को हीट वेव चल सकती है. इसे लेकर चेतावनी जारी की गयी है. इन छह जिलों में देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट में समर वैकेशन 12 मई से, कितने दिन बैठेगी वैकेशन बेंच?
14, 15 और 16 मई को आठ जिलों में हीट वेव का अलर्ट
झारखंड के आठ जिलों में 14, 15 और 16 मई को हीट वेव चल सकती है. इन जिलों में गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: National Lok Adalat 2025: रांची में 3.28 लाख से अधिक मामलों का निबटारा, 1 अरब से अधिक का सेटलमेंट
अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
ये भी पढ़ें: Hand Pump Repair: झारखंड में 74,500 चापाकल खराब, मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मरम्मत के लिए स्वीकृत किए 259 करोड़
ये भी पढ़ें: झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटल अब रोक कर नहीं रख पाएंगे शव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने निभाया वादा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




