Jharkhand Politics: चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया ‘एक्स’ से झामुमो गायब, कोल्हान टाइगर ने दिल्ली में कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट से झामुमो गायब.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंच गए. इस बीच, उनके ‘एक्स’ अकाउंट से झामुमो गायब हो गया है. उन्होंने दिल्ली में क्या कहा, पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंच गए हैं. दिल्ली में पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछा, तो सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक ने कहा कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं. रविवार को चंपाई सोरेन कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे. इससे पहले चंपाई सोरेन के सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ से उनका बायो बदल दिया गया.

विज्ञापन
चंपाई सोरेन के एक्स प्रोफाइल में अब कहीं नहीं दिख रहा झारखंड मुक्ति मोर्चा.

चंपाई सोरेन ने ‘एक्स’ अकाउंट से झामुमो हटाया

चंपाई सोरेन ने अपने नाम के साथ सिर्फ झारखंड का पूर्व मुख्यमंत्री लिख लिया है. ‘एक्स’ पर अब उनके बायो में झारखंड मुक्ति मोर्चा का जिक्र नहीं है. तस्वीर में भी झामुमो का जिक्र नहीं है. उनके बैकग्राउंड पोस्टर पर सिर्फ झारखंड का पूर्व मुख्यमंत्री (Champai Soren, Former Chief Minister, Jharkhand) लिखा है.

चंपाई के गांव जिलिंगोड़ा में घर से भी झंडा हटाया गया

सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगोड़ा स्थित चंपाई सोरेन के पैतृक आवास से भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का झंडा हटा लिया गया है. इस गांव में सभी जगहों से झंडा को हटा लिया गया है. गांव में परिवार के लोग हैं, लेकिन कोई इस बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं है. चंपाई सोरेन देर रात निजी कार से अपने पर्सनल ड्राइवर मुन्ना के साथ कोलकाता रवाना हुए.

झारखंड में अटकलों का बाजार गर्म

चंपाई सोरेन के दिल्ली जाने की सूचना से झारखंड की राजनीति में भूचाल आ गया. तरह-तरह की चर्चा होने लगी. दिल्ली में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा, तो चंपाई सोरेन ने कहा कि वह निजी काम से दिल्ली आए हैं. उन्होंने कहा कि मेरी बच्ची यहां रहती है. दिल्ली आना-जाना लगा रहता है. मैं अभी जहां हूं, वहीं हूं. अपने व्यक्तिगत काम से दिल्ली आया हूं.

Also Read

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कोलकाता के रास्ते दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरेन, प्रदेश की राजनीति में भूचाल

Jharkhand Politics: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के बीजेपी ज्वाइन करने पर झारखंड की सियासत पर क्या पड़ेगा असर?

Jharkhand Politics: BJP में शामिल होने की अटकलों के बीच पूर्व CM चंपाई सोरन ने कहा-इंतजार कीजिए

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola