Jharkhand Politics: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नौ सितंबर को, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Politics: जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नौ सितंबर को रांची में आयोजित की गयी है. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा शामिल होंगे. जदयू के झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी बैठक में शामिल होने के लिए रविवार को रांची पहुंच रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: रांची-जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक नौ सितंबर को रांची में आयोजित की जाएगी. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा बतौर मुख्य अतिथि इस बैठक में शामिल होंगे. बैठक की अध्यक्षता जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो करेंगे. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अहम बतायी जा रही है. इसमें शामिल होने के लिए झारखंड प्रभारी डॉ अशोक चौधरी रविवार को ही रांची पहुंचेंगे.

विज्ञापन

झारखंड प्रभारी समेत कौन-कौन नेता होंगे शामिल?

जदयू प्रदेश कार्यसमिति की बैठक झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित की जा रही है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत बिहार के कई मंत्री शामिल हो रहे हैं. जदयू के झारखंड प्रभारी और बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, प्रदेश जदयू के सह प्रभारी और विधान परिषद सदस्य विजय कुमार सिंह, सह प्रभारी और बेलहर के विधायक मनोज यादव भी बैठक में शामिल होंगे.

कब रांची आएंगे झारखंड प्रभारी?

जदयू के झारखंड प्रभारी सह बिहार के मंत्री डॉ अशोक चौधरी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए एक दिन पहले आठ सितंबर की दोपहर 12.40 बजे रांची पहुंच जाएंगे. वे यहां कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद नौ सितंबर को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे.

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कितना अहम है बैठक?

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने बताया कि नौ सितंबर को पुरानी विधानसभा के सभागार में सुबह 11 बजे से प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी. इसमें जदयू के सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला/नगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बैठक काफी अहम है.

Also Read: Karma Puja 2024: सीएम हेमंत सोरेन को करमा पूजा महोत्सव के लिए आमंत्रण, 14 सितंबर को होगा कार्यक्रम

Also Read: Jharkhand Tourism: पतरातू लेक रिजॉर्ट में झारखंड एडवेंचर फेस्टिवल, पर्यटकों के मनोरंजन का है खास इंतजाम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola