पारा शिक्षकों की आकलन परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें इससे सबंधित सभी जरूरी बातें

Updated:
विज्ञापन
पारा शिक्षकों की आकलन परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें इससे सबंधित सभी जरूरी बातें

झारखंड के पारा शिक्षकों के लिए आवेदन करने की तारीख 30 दिसंबर तक बढ़ा दी गयी है. पहले ये तारीख 7 अक्तूबर तक थी. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रमाण पत्र का सत्यापन होना अनिवार्य है.

विज्ञापन

झारखंड के सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) की प्रथम आकलन परीक्षा के लिए अब 30 दिसंबर तक आवेदन जमा होगा. परीक्षा में सफल पारा शिक्षकों के मानदेय में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जायेगी. जैक जल्द ही इस संबंध में अधिसूचा जारी करेगा. जैक द्वारा पूर्व में आवेदन जमा करने की तिथि सात अक्तूबर तक निर्धारित की गयी थी. जैक द्वारा फिलहाल परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गयी है.

प्रमाण पत्र सत्यापन की अलग-अलग तिथि निर्धारित : 

सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियामवली के अनुसार आकलन परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रमाण पत्र का सत्यापन होना अनिवार्य है. राज्य में शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा अलग-अलग जिलों के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन की अलग-अलग तिथि निर्धारित है.

पश्चिमी सिंहभूम, जामताड़ा, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, गोड्डा, लातेहार, गढ़वा, देवघर, हजारीबाग, पलामू व साहिबगंज को 15 अक्तूबर तक व गिरिडीह को 31 अक्तूबर तक का समय दिया गया है. अन्य जिलों को प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए 30 सितंबर तक का ही समय दिया गया था.

परीक्षा को लेकर जारी होगा मॉडल प्रश्न पत्र 

परीक्षा को लेकर मॉडल प्रश्न पत्र जारी किया जायेगा. सामान्य वर्ग के शिक्षकों के लिए 40 प्रतिशत व आरक्षित वर्ग के शिक्षकों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा. कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों के प्रश्न का स्तर मैट्रिक व कक्षा छह से आठ के लिए स्नातक स्तरीय होगा. एक शिक्षक को आकलन परीक्षा में शामिल होने के लिए चार अवसर मिलेगा. परीक्षा में शामिल नहीं होने पर शिक्षकों का एक अवसर समाप्त हो जायेगा.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola