ePaper

झारखंड सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य किया आधा, फिर भी किसानों से महज 42% धान का ही हुआ क्रय

Updated at : 26 Mar 2023 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य किया आधा, फिर भी किसानों से महज 42% धान का ही हुआ क्रय

झारखंड सरकार ने धान क्रय के साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करने का प्रावधान किया है. वहीं, शेष राशि का भुगतान तीन माह के अंदर करने की बात कही है

विज्ञापन

झारखंड सरकार ने धान क्रय का लक्ष्य 80 लाख क्विंटल से घटा कर 36.30 लाख क्विंटल कर दिया है. इसके बावजूद किसानों से लक्ष्य का 41.77 प्रतिशत ही धान की खरीद हो पायी है. सरकार की ओर से 31 मार्च तक ही धान क्रय की सीमा निर्धारित की गयी है. ऐसे में अब सिर्फ छह दिन ही धान की खरीदारी होनी है. अब तक 28,646 किसानों से 15.16 लाख क्विंटल धान खरीदी गयी है.

इस बार धान के उत्पादन में हुई कमी का असर भी धान क्रय पर पड़ा है. 15 दिसंबर से धान क्रय की शुरुआत होने के बावजूद साहिबगंज और दुमका में एक भी किसान ने धान नहीं बेचा है. हालांकि, धान क्रय को लेकर साहिबगंज के 157 व दुमका 567 किसानों को एसएमएस भेजा गया है. सरकार की ओर से 26,262 किसानों को धान क्रय की पहली किस्त के तौर 142.26 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. सरकार ने धान क्रय के साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की 50 प्रतिशत राशि का भुगतान करने का प्रावधान किया है. वहीं, शेष राशि का भुगतान तीन माह के अंदर करने की बात कही है.

धान की खरीद कम होने की प्रमुख वजहें

1. मॉनसून में कम बारिश होने से धान की खेती पर असर, कई प्रखंड़ों में सुखाड़ की स्थिति

2. कई क्रय केंद्रों में धान की आद्रता मापने की मशीन नहीं होने से भी खरीदारी हुई प्रभावित

3. महाजन किसानों से उनके घर जाकर करते हैं धान का क्रय, एक मुश्त मिलती है राशि

4. किसानों की ओर से धान देने के बाद सरकार की ओर से सिर्फ 50 प्रतिशत राशि का होता है भुगतान, शेष राशि का भुगतान अगले तीन माह में करने का रखा गया है प्रावधान

जिला लक्ष्य खरीद

गढ़वा 25 हजार 22,813

चतरा 75 हजार 75, 623

कोडरमा 75 हजार 62,171

गिरिडीह दो लाख 1,04,302

देवघर 1.85 लाख 6,777

गोड्डा एक लाख 1,838

साहिबगंज 25 हजार 0000

पाकुड़ 30 हजार 6,023

जिला लक्ष्य खरीद

धनबाद 30 हजार 4,685

बोकारो 2 लाख 35,201

लोहरदगा 70 हजार 14,523

पू सिंहभूम 5 लाख 5,01,904

पलामू 35 हजार 5,837

लातेहार 75 हजार 27,278

हजारीबाग 3.75 लाख 2,94,453

रामगढ़ दो लाख 1,11,351

जिला लक्ष्य खरीद

दुमका 50 हजार 0000

जामताड़ा एक लाख 9,507

रांची तीन लाख 75,118

खूंटी एक लाख 14,383

गुमला दो लाख 34,004

सिमडेगा 80 हजार 17,974

प सिंहभूम तीन लाख 57,707

सरायकेला तीन लाख 32,887

‍2050 प्रति क्विटंल की दर से हो रहा भुगतान

किसानों को इस बार भी 2050 रुपये प्रति क्विटंल की दर से राशि का भुगतान किया जा रहा है. इसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य की राशि 2040 रुपये व बोनस की राशि 10 रुपये है. धान क्रय को लेकर राज्य में 615 केंद्र बनाये गये हैं. धान बेचने को लेकर राज्य में 2.29 लाख किसानों ने निबंधन कराया है. इसमें से 1.58 लाख किसानों से धान क्रय को लेकर एसएमएस भेजा गया है.

चतरा व पू सिंहभूम में लक्ष्य से अधिक हुई खरीद

चतरा व पूर्वी सिंहभूम में जिला में सरकार की ओर से निर्धारित लक्ष्य से धान की अधिक खरीद हुई है. चतरा में 75 हजार क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. वहीं, खरीद 75,623 क्विंटल हुई. इसी प्रकार पूर्वी सिंहभूम में पांच लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन यहा पर पांच लाख एक हजार 904 क्विंटल की खरीदारी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola