Karate: झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप आज से, 430 खिलाड़ी होंगे शामिल

Published at :01 Nov 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
Karate: झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप आज से, 430 खिलाड़ी होंगे शामिल

सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से रांची के संत जोसेफ क्लब में 11वीं इमा कप सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होना है.

विज्ञापन

रांची. सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से रांची के संत जोसेफ क्लब में 11वीं इमा कप सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन होना है. उदघाटन एक बजे किया जायेगा. चैंपियनशिप की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इमा के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पूरे राज्य से लगभग 430 कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे. इसमें सब जूनियर कैडेट, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में प्रतियोगिता होगी. कुल 70 स्वर्ण पदक के लिए खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे. वहीं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्पर्धा के लिए समय सीमा तय कर दी गयी है जिससे खिलाड़ियों को अधिक समय तक प्रतियोगिता स्थल पर रहना नहीं पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola