Jharkhand: नियम विरूद्ध हुई झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम में मैनेजर (टेक्निकल) की नियुक्ति, नौकरी गयी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2022 9:18 AM

विज्ञापन

झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम में मैनेजर (टेक्निकल) पद पर तीन कर्मचारियों की नियुक्ति की गयी थी. तीनों कर्मियों की नियुक्ति नियम के विरूद्ध जा कर की गयी. नियुक्त तीन कर्मियों में से दो की नौकरी जा चुकी है.

विज्ञापन

Jharkhand News : झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम में मैनेजर (टेक्निकल) की नियुक्ति भी सरकार द्वारा निर्धारित नियम के खिलाफ की गयी है. इस बीच प्रभात खबर में दो कर्मचारियों की गलत नियुक्ति से संबंधित खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने दोनों की नौकरी समाप्त कर दी है. निगम ने सेवानिवृति के बाद अजय कुमार झा को भी गलत ढंग से नियुक्त किया है.

क्या कहता है नियम

नियमानुसार सेवानिवृत कर्मचारियों को संविदा के आधार पर एक साल के लिए नियुक्ति की जानी है. नियुक्त कर्मचारी का काम संतोषप्रद पाये जाने पर उसे एक-एक साल के लिए दो बार अवधि विस्तार किया जा सकता है. यानी सेवानिवृत कर्मचारी को एक ही साथ तीन साल के लिए संविदा पर नियुक्त नहीं किया जा सकता है. निगम ने इस नियम का उल्लंघन कर अजय कुमार झा को संविदा के आधार पर एक ही बार तीन साल के लिए नियुक्त कर लिया.

दो कर्मचारियों की पहले भी हुई नियुक्ति

इससे पहले भी दो कर्मचारियों उदय भानु सिंह और सुरेश शर्मा की नियुक्ति निगम ने नियम का उल्लंघन कर की थी. सुरेश शर्मा को लेखापाल के पद पर संविदा के आधार पर एक ही साथ तीन साल के नियुक्त किया गया था. 65 साल की उम्रे पूरा करने के बाद श्री शर्मा की सेवा समाप्त कर दी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola