ePaper

Jharkhand News: स्मार्ट सिटी में झारखंड का तीसरा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, चंपाई सोरेन ने रखी आधारशिला

Updated at : 27 Jun 2024 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रांची स्मार्ट सिटी में झारखंड के तीसरे प्राइवेट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आधारशिला रखी.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में निर्माणाधीन स्मार्ट सिटी में प्रदेश का तीसरा प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहा है. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने बृहस्पतिवार (27 जून) को नए मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आधारिशला रखी. उन्होंने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया.

झारखंड में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवा को मजबूत बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. स्वास्थ्य संरचनाओं को बेहतर करने का प्रयास लगातार हो रहा है. रांची स्मार्ट सिटी परिसर में गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि नया अस्पताल बनने से राज्य के लोगों को अपने ही राज्य में अच्छी चिकित्सा सुविधा मिलेगी.

मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा सुविधा मिलेगी, राज्य का विकास होगा

उन्होंने कहा कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तो मिलेगी ही, राज्य के विकास को भी नई दिशा मिलेगी. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कहा कि स्वास्थ्य समेत किसी भी क्षेत्र में निवेश करने वालों को राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज कराने के लिए अब अन्य राज्यों में नहीं जाना होगा. लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर इलाज मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है.

अस्पताल के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खोलने पर जोर

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यकताओं को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल खोले जाने की जरूरत है. इस राज्य में आज भी देश के मानक स्तर से काफी कम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हैं. डॉक्टरों की भी भारी कमी है. मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, तो डॉक्टरों की कमी दूर होगी. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में यहां निजी अथवा पीपीपी मोड पर कई और मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुलेंगे, जिसका फायदा यहां के लोगों को मिलेगा.

झारखंड के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़े

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि बड़ी संख्या में झारखंड के लोग इलाज कराने के लिए बाहर जाते हैं. वहां इलाज काफी महंगा है. इसलिए उनकी आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है. इसलिए सरकार की कोशिश है कि यहां के लोगों को अपने ही राज्य में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा उपलब्ध हो. इसके लिए मेडिकल कॉलेजों तथा विभिन्न अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नए अस्पताल खुलेंगे, तो लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी. बाहर नहीं जाना होगा. इससे उनके पैसे बचेंगे. परेशानी नहीं होगी.

गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शिलान्यास कार्यक्रम का उद्घाटन करते चंपाई सोरेन व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने प्राइवेट मेडिकल कॉलेज चलाने वालों से अपील की कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिकित्सा सुविधा प्रदान करें, ताकि गांव के लोगों को शहर न आना पड़े. उन्हें अन्य राज्यों में न जाना पड़े. सभी के सहयोग से ही हम राज्य के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा सकेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष जोर है कि ग्रामीण इलाकों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हों.

मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, रांची यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिंह, राइट पाथ फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ अभिजीत कुमार मौजूद थे.

Also Read

Champai Soren Gift: सीएम चंपाई सोरेन ने 383 करोड़ का दिया तोहफा, 15 लाख तक का इलाज मुफ्त, 40 हजार को मिलेगी सरकारी नौकरी

चंपाई सोरेन सरकार में कैबिनेट विस्तार का खाका तैयार, कांग्रेस से इरफान तो झामुमो से इस विधायक का नाम तय

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola