Jharkhand News : रांची के ओरमांझी में तीन लोगों के शव मिलने से दहशत, पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप, पढ़िए क्या है पूरा मामला ?

Jharkhand News : ओरमांझी (रोहित लाल महतो) : रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड में आज अहले सुबह कुच्चू गांव स्थित कुएं से पुलिस ने तीन शव बरामद किये हैं. घटना की जानकारी मिलते ही सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व ओरमांझी थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Jharkhand News : ओरमांझी (रोहित लाल महतो) : रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड में आज अहले सुबह कुच्चू गांव स्थित कुएं से पुलिस ने तीन शव बरामद किये हैं. घटना की जानकारी मिलते ही सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व ओरमांझी थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
मृतकों की पहचान कुच्चू गांव निवासी स्वर्गीय जगेश्वर महतो के इकलौते पुत्र सत्येंद्र महतो (28 वर्ष) व इसके पुत्र नीलेश कुमार (4 वर्ष), रितिक कुमार (2 वर्ष) के रूप में की गयी है. पुलिस ने तीनों शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए रिम्स भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि 10 वर्ष पहले शादी हुई थी. जबसे शादी हुई है, तब से हमेशा मारपीट करते थे. दहेज की मांग की जाती थी और इसके लिए वे मारपीट करते थे. कई बार पंचायत भी बैठी. रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड में अपराध से जुड़ी हर News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
पत्नी ने बताया कि वह जुवारी था और किसी अन्य लड़की से उसका प्रेम भी था. मना करने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करता था. पिछले गुरुवार को कामता गांव स्थित उसके मायके जाकर उसने कहा था कि अब वह ऐसी हरकत नहीं करेगा. ऐसा कहकर वह अपनी पत्नी व दोनों बच्चों को अपने घर ले आया था. इसके बाद फिर पत्नी के साथ मारपीट की थी.
मृतक सत्येंद्र महतो के चाचा बानेश्वर महतो ने बताया कि सत्येंद्र के घर पर सोमवार से ताला लटका हुआ था. जब आज सुबह शौच के लिए गांव से बाहर जा रहा था, तो अचानक कुएं के पास कपड़ा दिखाई पड़ा. सामने जाकर देखने पर पता चला कपड़ा सत्येंद्र का है. जब कुएं में देखा, तो दोनों बच्चे दिखायी पड़े. ग्रामीणों को सूचना देकर पुलिस को जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस की मदद से शव निकाला गया .
सिल्ली डीएसपी ने कहा कि घटना संदेहास्पद है. जब सत्येंद्र महतो का जगह जमीन से लेकर घर पर कोई कमी नहीं है, तो आखिर इस तरह की घटना को वो क्यों अंजाम देगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा हो जायेगा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




