Jharkhand News : एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने आंदोलनरत किसानों के बहाने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले-भाईचारा की जगह फैला रही सांप्रदायिकता का जहर

Updated at : 07 Mar 2021 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने आंदोलनरत किसानों के बहाने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले-भाईचारा की जगह फैला रही सांप्रदायिकता का जहर

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ‍‍‍व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने रांची के हरमू मैदान में आज रविवार को आयोजित जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत किसानों के बहाने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल जाने का वक्त है, लेकिन आंदोलन कर रहे किसानों से मिलने का समय नहीं है. श्री पवार ने कहा कि बीजेपी देश को एकसूत्र में बांधने की जगह सांप्रदायिकता का जहर फैला रही है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने झारखंड की राजधानी रांची में पार्टी की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आकर वे गौरवान्वित हैं. धौनी के शहर में आकर भी वे काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी ने क्रिकेट को नयी ऊंचाई दी. आज धौनी के शहर रांची में आकर वे काफी उत्साहित हैं.

Also Read: Jharkhand Crime News : झारखंड के डीजीपी ने बाइक से शव ढोने के मामले पर लिया संज्ञान, गुमला एसपी को कार्रवाई का निर्देश, आज रिम्स में होगी फॉरेंसिक जांच

एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि किसान लंबे वक्त से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास उनसे मिलने का समय नहीं है. उनके पास पश्चिम बंगाल जाने का समय है, लेकिन किसानों से मिलने वक्त नहीं है. केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि देश को एकसूत्र में बांध कर रखे, लेकिन देश में भाईचारे की जगह केंद्र की मोदी सरकार सांप्रदायिकता का जहर फैला रही है.

Also Read: JAC Matric & Inter Exam Date 2021 : झारखंड में मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों को परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी मौका, नौवीं व 11वीं के छात्र इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, ये है लेटेस्ट अपडेट

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola