ePaper

बीजेपी नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनोज मुंडा अरेस्ट, एक लाख का इनाम था घोषित

Updated at : 07 Oct 2021 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी मनोज मुंडा अरेस्ट, एक लाख का इनाम था घोषित

बताया जाता है कि कई साल पहले मनोज मुंडा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस मामले में जीतराम मुंडा गवाह थे. उन्हीं की गवाही पर मनोज मुंडा जेल गया था. यही वजह है कि उसने बाबू साहब नामक व्यक्ति के जरिये शूटर को भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या की सुपारी दी थी.

विज्ञापन

Jharkhand News, रांची न्यूज : भाजपा एससी मोर्चा (रांची) के ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी व एक लाख का इनामी मनोज मुंडा को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आपको बता दें कि रांची पुलिस ने पिछले दिनों इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस ने बताया था कि आरोपी मनोज मुंडा की सूचना देनेवाले का नाम गुप्त रखा जायेगा. आपको बता दें कि जीतराम मुंडा की 22 सितंबर को ओरमांझी के एक लाइन होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.

रांची पुलिस ने इस मामले में यूपी के गाजीपुर से शूटर डब्लू यादव और रेकी करनेवाले कार्तिक को रांची से गिरफ्तार किया था. डब्लू मूल रूप से रांची का रहनेवाला है. जिस दिन घटना हुई है उस दिन मनोज मुंडा अपने साथ शूटर डब्लू को लाइन होटल के पास ले गया था. मनोज मुंडा खुद वाहन पर बैठा था, जबकि शूटर डब्लू लाइन होटल में घुसा और चाय पी रहे जीतराम मुंडा को गोली मार दी. मनोज मुंडा को जीतराम मुंडा से व्यक्तिगत नाराजगी भी थी.

Also Read: 40वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप : अभिषेक वर्मा व ज्योति सुरेखा ने जीता गोल्ड, बनाया नेशनल रिकॉर्ड

बताया जाता है कि कई साल पहले मनोज मुंडा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इस मामले में जीतराम मुंडा गवाह थे. उन्हीं की गवाही पर मनोज मुंडा जेल गया था. यही वजह है कि उसने बाबू साहब नामक व्यक्ति के जरिये शूटर को भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या की सुपारी दी थी. आज रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी मनोज मुंडा को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: Navratri 2021 : कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू, मां के शैलपुत्री स्वरूप की हो रही पूजा

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola