ePaper

सिमडेगा में आज से शुरू हो जाएगा जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, CM हेमंत करेंगे उदघाटन, झारखंड का पहला मैच आज

Updated at : 20 Oct 2021 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा में आज से शुरू हो जाएगा जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप, CM हेमंत करेंगे उदघाटन, झारखंड का पहला मैच आज

सिमडेगा जिला हॉकी का हब बनने कि लिए तैयार है, आज जिले में जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा. जिसका उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. पहला मैच आज झारखंड और तमिलनाडु के बीच खेला जाएगा

विज्ञापन

Simdega news सिमडेगा : सिमडेगा हॉकी का हब बनने की ओर अग्रसर है. देश को एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी देनेवाले सिमडेगा जिले को एक ही साल में दो नेशनल हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है. मार्च में यहां सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप (Hockey India Sub Junior National Championship 2021) आयोजित हुई थी, इसके बाद इस जिले को ही जूनियर नेशनल हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिल गया.

सीएम हेमंत सोरेन इस प्रतियोगिता का उदघाटन बुधवार को दिन के 1.30 बजे करेंगे. इसके साथ ही एक नये एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री के हाथों होगा. उदघाटन के दिन ही झारखंड टीम का पहला मैच 3.30 बजे यूनिट ऑफ तमिलनाडु से होगा. प्रतियोगिता में 26 टीमें भाग लेंगी. इन टीमों के 500 खिलाड़ी बुधवार से जलवा दिखायेंगे. मौके पर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र निकोदम और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह मौजूद रहेंगे.

दूसरी बार मिली मेजबानी :

सिमडेगा में 10 से 18 मार्च तक सब जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप आयोजित की गयी थी. इसके लिए हॉकी झारखंड और सिमडेगा ने बेहतर तैयारी की थी. इसे देखते हुए हॉकी इंडिया ने दूसरी बार सिमडेगा को जूनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी का मौका दिया है.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola