ePaper

आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक, अमित शाह समेत कई VVIP पहुंचे रांची, सीएम हेमंत सोरेन करने वाले हैं बड़ी मांग

Updated at : 10 Jul 2025 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
Hemant Soren

आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

Jharkhand News: कल बुधवार की रात 10:15 बजे गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से रांची पहुंचे. रांची पहुंचते ही पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया गया. इधर पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी देर रात दिल्ली से रांची पहुंचे. आज गुरुवार रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी.

विज्ञापन

Jharkhand News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आज गुरुवार को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी. कल बुधवार की रात 10:15 बजे गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से विशेष विमान से रांची पहुंचे. रांची पहुंचते ही पारंपरिक तरीके से उनका भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहें.

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी बैठक

इधर पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी देर रात दिल्ली से रांची पहुंचे. इसके अलावा ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी भी रांची पहुंच चुके हैं. सभी अतिथियों को होटल रेडिशन ब्लू में ही ठहराया गया है. आज 10 जुलाई की सुबह 10:30 बजे से होटल रेडिशन ब्लू में बैठक शुरू होगी. कुल 70 लोग इस बैठक में मौजूद रहेंगे.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

सीएम करेंगे बकाया 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग

बैठक में सीएम हेमंत सोरेन झारखंड के लिए विशेष पैकेज समेत कोल कंपनियों पर बकाये 1.36 लाख करोड़ रुपये की भी मांग करेंगे. उनके साथ मंत्री राधाकृष्ण किशोर और दीपक बिरुवा भी मौजूद रहेंगे. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में 20 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा होगी. बैठक समाप्त होने के बाद आज शाम अमित शाह वापस दिल्ली लौट जायेंगे.

20 एजेंडों पर होगी चर्चा

ईस्टर्न जोनल काउंसिल (पूर्वी क्षेत्रीय परिषद) की बैठक में कुल 20 एजेंडों पर चर्चा होगी. जिसमें प्रमुख रूप से गांवों में बैंकिंग सुविधा बढ़ाने, बिजली वितरण सिस्टम के घाटे को कम करने, अर्बन मास्टर प्लान, जलाशयों के विवाद, यौन अपराधों की जांच, बोर्ड निगमों की परिसंपत्ति व देनदारियों के बंटवारे, खनिजों की नीलामी, स्कूलों में ड्रॉपआउट और सहकार से समृद्धि योजना पर चर्चा होगी.

इसे भी पढ़ें

Traffic Alert: रांची वालों को आज होगी परेशानी! इस रूट पर नहीं चलेंगे ऑटो, वाहनों की भी नो एंट्री

Ranchi News : सावन में नहीं जा पायेंगे देवघर, तो प्रसादम् सेवा है ना…

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola