सामाजिक बदलाव और बेस्ट सर्जिकल वीडियो के लिए झारखंड की डॉ भारती कश्यप को मिले 2 सम्मान

दिल्ली में सम्मानत हुईं रांची की डॉ भारती कश्यप.
Jharkhand News: राष्ट्रीय महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ सोसाइटी ने सामाजिक बदलाव और बेस्ट सर्जिकल वीडियो के लिए झारखंड की डॉ भारती कश्यप को सम्मानित किया है.
Jharkhand News: नेत्रदान के लिए अविभाजित बिहार से लेकर झारखंड तक सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने वाली रांची की नेत्र विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को राष्ट्रीय महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ सोसाइटी ने सम्मानित किया है. उन्हें सामाजिक परिवर्तन पुरस्कार के साथ-साथ बेस्ट सर्जिकल वीडियो के लिए भी सम्मानित किया गया.
राष्ट्रीय महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ सोसाइटी ने किया सम्मानित
देश की राजधानी रांची में डॉ कश्यप को राष्ट्रीय महिला नेत्र रोग विशेषज्ञ सोसाइटी ने सम्मानित किया. उन्हें सामाजिक उत्प्रेरक के रूप में काम करने के लिए यह सम्मान दिया गया. सुप्रीम कोर्ट की वकील और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया.
1991 से शुरू कर दिया नेत्रदान जागरूकता अभियान
डॉ भारती कश्यप पिछले 33 साल से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक कर रहीं हैं. वर्ष 1991 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाना शुरू कर दिया था. समाजसेवा से भी जुड़ गईं थीं. उन्होंने नेत्र जांच के लिए शिविर लगाने शुरू किए. नेत्रदान के लिए लोगों को जागरूक करना शुरू किया.
झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें
डॉ कश्यप ने 20 लाख से अधिक स्कूली बच्चों की आंखों की जांच की
अपने 33 साल के करियर में उन्होंने 20 लाख से अधिक स्कूली छात्रों की आंखों की जांच की है. वर्ष 1996 में उनके प्रयास से ही झारखंड (तब एकीकृत बिहार) में पहली बार किसी ने मरणोपरांत नेत्रदान किया. इसके बाद उनके प्रयासों से सैकड़ों लोग अब तक नेत्रदान कर चुके हैं.
2.70 लाख के लक्ष्य से अधिक 4.05 लाख महिलाओं की जांच करवाई
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप ने वर्ष 2014 में महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा में होने वाली कैंसर को झारखंड से मिटाने का संकल्प लिया. उन्होंने इसके खिलाफ अभियान चलाया. पहली बार झारखंड में प्रजनन क्षमता वाली 2.70 लाख महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर की जांच के सरकारी लक्ष्य को हासिल करते हुए उससे कहीं अधिक 4.05 लाख महिलाओं की जांच करवाई.

डॉ भारती के प्रयासों से गांव की महिलाओं का जीवन बदला
उनके प्रयासों से झारखंड के दूर-दराज के इलाकों में रहने वाली महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है. ग्रामीण इलाकों की महिलाएं न केवल प्रजनन स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहीं हैं, बल्कि हजारों अन्य महिलाओं को भी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में जागरूक भी कर रहीं हैं.
सर्वाइकल कैंसर से निबटने के झारखंड मॉडल की देश भर में तारीफ
सर्वाइकल कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके ठीक होने की संभावना किसी भी कैंसर से ज्यादा है. बावजूद इसके हर साल हजारों महिलाओं की इस कैंसर की वजह से मौत हो जाती है. डॉ भारती कश्यप के प्रयासों से हजारों महिलाओं की जान बची है. इसके लिए उन्होंने कम खर्च वाला झारखंड मॉडल तैयार किया. देश भर में इस मॉडल की तारीफ हुई.
Also Read
झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, ऐसे रंग लाई डॉ भारती कश्यप की पहल
झारखंड: मुंबई में सम्मानित हुईं डॉ भारती कश्यप, इन कार्यों के लिए मिला गोल्ड मेडल
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप ने शेयर की निजी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




