ePaper

झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, ऐसे रंग लाई डॉ भारती कश्यप की पहल

Updated at : 15 May 2024 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
dr bharati kashyap in kolkata jharkhand rajya netra society is best

स्वामी नित्याकामानंद एवं ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ हरबंश लाल से पुरस्कार लेतीं साइंटिफिक कमेटी की चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप. साथ में हैं डॉ बीपी कश्यप, डॉ एसके मित्रा व अन्य.

झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी मेंबर सह चेयरमैन साइंटिफिक कमेटी डॉ भारती कश्यप ने बताया कि अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के वार्षिक अधिवेशन में सम्मान हमारी संस्था को मिला.

विज्ञापन

झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान मिला है. यह दूसरा मौका है, जब झारखंड नेत्र सोसाइटी को देश के बेस्ट नेत्र सोसाइटी का अवार्ड मिला है. यह अवार्ड कोलकाता में आयोजित अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के 82वें वार्षिक अधिवेशन के दौरान प्रदान किया गया. ग्रामीण इलाकों में आंखों की बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एवं साइंटिफिक एंड एजुकेशनल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह पुरस्कार मिला है.

इस श्रेणी में और इस काम के लिए मिला पुरस्कार

झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी मेंबर सह चेयरमैन साइंटिफिक कमेटी डॉ भारती कश्यप ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के वार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन समारोह के दौरान यह सम्मान हमारी संस्था को दिया गया. उन्होंने बताया कि 100 से 500 सदस्यों वाली श्रेणी में झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए बेस्ट स्टेट सोसाइटी के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है.

झारखंड नेत्र सोसाइटी ने लगातार चलाया अभियान

डॉ भारती कश्यप ने बताया की झारखंड नेत्र सोसाइटी के बैनर तले झारखंड के संताल परगना के साथ-साथ पलामू प्रमंडल, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और कोल्हान प्रमंडल के दूर-दराज के क्षेत्रों में नेत्रदान, ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और डायबिटिक रेटिनोपैथी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोसाइटी की ओर से लगातार अभियान चलाए गए.

डॉ भारती कश्यप ने इन शब्दों में बयां की अपनी खुशी

उन्होंने लगातार दूसरी बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि यह न केवल सोसाइटी बल्कि झारखंड के लिए भी सम्मान की बात है. लगातार दो बार इस पुरस्कार ने झारखंड को देश भर में प्रतिष्ठित किया है. उन्होंने कहा कि कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल रांची, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची, बोकारो जेनरल हॉस्पिटल एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रांची के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ वेट लैब के द्वारा सर्जिकल प्रशिक्षण भी दिया गया.

Also Read : कोलकाता में डॉ बीपी कश्यप को विट्रियो रेटिना के क्षेत्र में मिली FAICO की मानद उपाधि

झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी ने कई शहरों में किए सेमिनार

डॉ भारती कश्यप ने कहा कि पूरे झारखंड में नेत्र चिकित्सा की नई तकनीकों से नेत्र चिकित्सकों को अवगत कराने के लिए सोसाइटी की ओर से कई तरह के साइंटिफिक सेमिनार का आयोजन किया गया. ये सेमिनार राज्य के अलग-अलग शहरों में हुए. इसी का नतीजा है कि हमें एक बार फिर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है.

स्वामी नित्याकामानंद के हाथों मिला पुरस्कार

रामकृष्ण मिशन अस्पताल के सचिव स्वामी नित्याकामानंद के हाथों यह पुरस्कार साइंटिफिक कमेटी की चेयरमैन एवं मैनेजमेंट कमेटी की सदस्य डॉ भारती कश्यप के साथ मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य डॉ बीपी कश्यप, सचिव डॉ एसके मित्रा एवं अध्यक्ष डॉ राज मोहन ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया. इस अवसर पर ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ हरबंश लाल एवं अमेरिका के वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ उदय देवगन भी मौजूद थे.

Also Read : झारखंड: मुंबई में सम्मानित हुईं डॉ भारती कश्यप, इन कार्यों के लिए मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola