ePaper

Jharkhand News : कोरोना संकट के बीच मानसून सत्र को लेकर कोरोना जांच, आधा दर्जन से अधिक संक्रमित कर्मी नहीं ले सकेंगे भाग

Updated at : 17 Sep 2020 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : कोरोना संकट के बीच मानसून सत्र को लेकर कोरोना जांच, आधा दर्जन से अधिक संक्रमित कर्मी नहीं ले सकेंगे भाग

DJLd½F²FF³FÀF·FF IYF ³F¹FF ·F½F³F

Jharkhand News : रांची : कोरोना संकट के बीच झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र कल यानी 18 सितंबर से शुरू हो रहा है. यह सत्र तीन दिनों तक चलेगा. इस मानसून सत्र को लेकर विधानसभा ने गाइडलाइन जारी की है. इसके तहत सभी की कोरोना जांच अनिवार्य है. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम समेत कई विधायकों ने जांच करा ली है. आधा दर्जन से अधिक कर्मी संक्रमित पाये गये हैं. ये सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे.

मानसून सत्र को लेकर सभी विधायकों व पदाधिकारियों व कर्मियों की कोरोना जांच करायी जा रही है. बुधवार को भी कोरोना जांच करायी गयी. कुल 284 लोगों की कोरोना जांच की गयी. इसमें विधानसभा के आठ कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. ये मानसून सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे. आपको बता दें कि कल ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, विधायक नवीन जायसवाल, निरल पूर्ति, समरी लाल, अमित मंडल समेत अन्य की जांच ट्रूनेट मशीन से की गयी. इनकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है.

विधानसभा में सदस्यों के बैठने की व्यवस्था में सोशल डिस्टैंसिंग का ख्याल रखा गया है. सामान्य दर्शक दीर्घा बंद रहेगा. कोरोना संक्रमित विधायकों को अपना प्रश्न दूसरे सदस्यों से पूछने के लिए सभा सचिवालय को 24 घंटे पहले सूचित करना है. आपको बता दें कि मानसून सत्र के दौरान विधानसभा के प्रवेश द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी. फेस कवर, मास्क, फेस शील्ड, हैंड ग्लब्स दिये जायेंगे. इस सत्र में निजी स्टाफ को विधानसभा के आंतरिक परिसर में लेकर आने पर रोक है. कोरोना जांच में जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयेगी, वे इस मानसून सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे. एहतियात के तौर पर विधानसभा परिसर में दो टीमें कोरोना की जांच कर रही हैं. अब तक कई विधायक व कर्मी कोरोना की जांच करा चुके हैं.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola