Jharkhand News : रांची में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हुई कार्रवाई, आरोपी एएसआई हुआ सस्पेंड

Jharkhand News : रांची : रांची में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कार्रवाई की है. आरोपी एएसआई राजकुमार शर्मा को जेल भेजे जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है. इस पर रांची के ओल्ड पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में 14 वर्ष की नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप है. लोअर बाजार थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

पुलिस गेस्ट हाउस में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसे सुबह ओला कैब बुक कर पलामू जिले के मेदिनीनगर भेज दिया गया था. यहां पीड़िता अपने दोस्त के यहां रुकी थी. इस घटना में शामिल दो अन्य लोग (विपुल और करण) को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
पीड़िता के पिता के अनुसार 12 अगस्त को ट्यूशन जाने के नाम पर उनकी बेटी घर से निकली थी. जब वापस नहीं लौटी, तो 13 अगस्त को उन्होंने अपहरण का केस लोअर बाजार थाने में दर्ज कराया था.
18 अगस्त को नाबालिग का बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष दर्ज कराया गया था. इसके बाद राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भी इस मामले में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष को राजभवन बुलाकर विस्तृत जानकारी ली थी. इतना ही नहीं, राज्यपाल ने डीजीपी एमवी राव को राजभवन तलब कर उनसे इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा था. इसके बाद इस मामले में जांच में तेजी आयी और कार्रवाई की जा रही है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए