Jharkhand News: OBC आरक्षण नहीं देने पर आक्रोश रथयात्रा शुरू, लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ कही ये बातें
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Nov 2022 9:25 AM
बिना आरक्षण नगर निकाय चुनाव कराये जाने से प्रदेश के ओबीसी समुदाय में आक्रोश है. सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा व प्रभात शर्मा ने कहा कि सरकार को हर हालत में ओबीसी का आरक्षण बहाल करना होगा.
शहरी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिये जाने के मुद्दे पर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने हरमू चौक से आक्रोश रथयात्रा की शुरुआत की. यह यात्रा सभी 53 वार्ड में जायेगी. मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार बिना ओबीसी के आरक्षण के चुनाव कराने पर क्यों तुली है?
बिना आरक्षण नगर निकाय चुनाव कराये जाने से प्रदेश के ओबीसी समुदाय में आक्रोश है. सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा व प्रभात शर्मा ने कहा कि सरकार को हर हालत में ओबीसी का आरक्षण बहाल करना होगा. मौके पर हीरालाल साहा, उमेश जायसवाल, सुरेश ठाकुर, अभय, फुलेश्वर ठाकुर, मोहम्मद जहांगीर अंसारी, अमन ठाकुर, जगदीश साहू उपस्थित थे. 26 नवंबर को आक्रोश मार्च निकाला जायेगा.
रांची. राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा रांची नगर निगम चुनाव के लिए नामित अधिकारियों को निर्वाची व सहायक निर्वाची पदाधिकारी बनाया है. इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है. मेयर चुनाव के लिए सुधीर बाड़ा निर्वाची पदाधिकारी व शशि नीलिमा डुंगडुंग, उपेंद्र कुमार व देवनीस होरो सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे. वहीं वार्ड एक से छह के लिए मनोज कुमार (सीओ बड़गाईं) व
अमित कुमार (शहर सीओ) व पुष्पक रजक (अनगड़ा सीओ), वार्ड सात से 13 के लिए गौतम साहू (बीडीओ इटकी) व विजय सोनी (बीडीओ ओरमांझी) व उत्तम कुमार (बीडीओ अनगड़ा), वार्ड 14 से 21 के लिए विनोद प्रजापति (सीओ नामकुम) व प्रदीप कुमार (सीओ रातू) व जफर हसनात (सीओ चान्हो), वार्ड 22 से 29 के लिए ओमप्रकाश मंडल (सीओ हेहल) और पवन लकड़ा (बीडीओ सिल्ली) व प्रदीप भगत (बीडीओ चान्हो),
वार्ड 30 से 37 के लिए विजय केरकेट्टा (सीओ ओरमांझी) और विजय खलखो (सीओ मांडर) व शंकर विद्यार्थी (सीओ बुढ़मू), वार्ड 38 से 45 के लिए अविनाश पुर्नेंदु (सीओ लापुंग) और दिवाकर द्विवेदी (सीओ कांके) व संतोष शुक्ला (सीओ नगड़ी), वार्ड 46 से 53 के लिए रश्मि लकड़ा (सीओ इटकी) और शिशुपाल आर्य (सीओ खलारी) व सुमंत तिर्की (सीओ बेड़ो) क्रमश: निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी होंगे.
रांची की कुंदरेशी मुंडा और जमशेदपुर के तिलका मुर्मू ने नगर निकाय चुनाव के संदर्भ में 17 नवंबर को जारी अधिसूचना संख्या तीन को असंवैधानिक बताते हुए झारखंड हाइकोर्ट में मंगलवार को पीआइएल दाखिल किया. इसमें कहा गया है कि यह अधिसूचना आदिवासियों के अधिकारों का उल्लंघन है. उधर, सोमवार को लक्ष्मीनारायण मुंडा ने हाइकोर्ट में पीआइएल दाखिल किया़ इसमें कहा गया है कि शिडयूल एरिया में नगरपालिका अधिनियम गलत है. इसे रोका जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










