28.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Municipal Election: राज्य में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जानें 3 निकायों के बीच का अंतर

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. राज्य के 48 नगर निकायों में एक साथ चुनाव होंगे. आइये जानते हैं नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम के अंतर के बारे में.

Jharkhand Municipal Election 2022: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है. राज्य के सभी 48 नगर निकायों में एक साथ चुनाव कराया जाना है. इसको लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है. अब सभी को राज्य निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने का इंतजार है. इसके साथ ही ‘शहर की सरकार’ बनाने की रेस तेज हो जाएगी. क्या आप तीन नगर निकाय के बारे में जानते हैं. अगर नहीं जानते, तो इस खबर को पढ़ने से आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी.

तीन स्तर में नगर निकाय

नगर पालिकाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त है. इसे तीन स्तर में संविधान में उपबंधित किया गया है. इसके तहत नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद तथा नगर निगम. इस तीनों के अंतर को जानें.

नगर पंचायत 
शहर की सरकार में यह सबसे निम्न श्रेणी का है. नगर पंचायत उन क्षेत्रों को कहते हैं, जो ग्रामीण से शहरी क्षेत्र में परिवर्तित हुए हैं. इसमें कम से कम 30 हजार की जनसंख्या और अधिकतम एक लाख जनसंख्या वाले क्षेत्र को नगर पंचायत की श्रेणी में रखा जाता है.

इन जिलों के 19  नगर पंचायत
नगर पंचायत : जिला

बुंडू : रांची
चाकुलिया : पूर्वी सिंहभूम
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां
छतरपुर : पलामू
हरिहरगंज : पलामू
हुसैनाबाद : पलामू
धनवार : गिरिडीह
डोमचांच : कोडरमा
मझिआंव : गढ़वा
नगरऊंटारी : गढ़वा
बड़कीसरैया : गिरिडीह
बासुकीनाथ : दुमका
महागामा : गोड्डा
बड़हरवा : साहिबगंज
राजमहल : साहिबगंज
जामताड़ा
खूंटी
कोडरमा
लातेहार

नगर पालिका परिषद

यह शहरी स्थानीय स्वशासन की मध्यम इकाई है. इसे नगर पंचायत से बड़ी और नगर निगम से छोटी मान सकते हैं. जिन क्षेत्रों में नगर पंचायत होते हैं और वहां की जनसंख्या एक से पांच लाख तक होती है, वहां उसे परिवर्तित कर नगर पालिका परिषद या नगर परिषद की स्थापना की जाती है. एक लाख से पांच लाख तक की आबादी वाले क्षेत्र को नगर पालिका परिषद की श्रेणी में रखा जाता है. राज्य में 20 नगर पालिका परिषद है.

इन जिलों में नगर पालिका परिषद
नगर परिषद : जिला

झुमरीतिलैया : कोडरमा
जुगसलाई : पूर्वी सिंहभूम
कपाली : पूर्वी सिंहभूम
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम
चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम
विश्रामपुर : पलामू
चिरकुंडा : धनबाद
मधुपुर : देवघर
मिहिजाम : जामताड़ा
फुसरो : बोकारो
चतरा
दुमका
गढ़वा
गोड्डा
गुमला
लोहरदगा
पाकुड़
रामगढ़
साहिबगंज
सिमडेगा

Also Read: Jharkhand Municipal Election 2022: नगर निकाय चुनाव को लेकर पलामू में राजनीतिक सरगर्मी तेज

नगर निगम

शहरी स्थानीय शासन की सबसे बड़ी इकाई नगर निगम होती है. पांच लाख से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्रो में नगर निगम स्थापित किये जाते हैं. राज्य में नौ नगर निगम है.

इन जिलों में नगर निगम
नगर निगम : जिला

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां
मानगो : पूर्वी सिंहभूम
मेदिनीनगर : पलामू
चास : बोकारो
रांची
देवघर
धनबाद
गिरिडीह
हजारीबाग

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें