Jharkhand Monsoon Session : झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र का आगाज, जानें पहले दिन क्या-क्या हुआ

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Monsoon Session :झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र की कार्यवाही शुक्रवार को स्थगित कर दी गयी. अब अगली कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे से चलेगी.

विज्ञापन

रांची: झारखंड विधानसभा में मॉनसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने शोक प्रकाश के साथ सदन को संबोधित किया. उन्होंने बीते सत्र से अब तक दिवंगत हुए लोगों के प्रति सदन में गहरी संवेदना व्यक्त की. इसके बाद सदन में एटीआर पेश की गयी. फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी समेत कई विधायकों ने शोक प्रकाश व्यक्त किया. इसके बाद सदन को सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पीकर से की मुलाकात

मॉनसून सत्र शुरु होने से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया. इसके अलावा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री रामेश्वर उरांव, मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और झारखंड विधानसभा के सचिव सैय्यद जावेद हैदर ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया.

विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सोरेन सरकार का अंतिम बजट

झारखंड विधानसभा के इस मॉनसून सत्र में छह कार्यदिवस है. विधानसभा चुनाव से पहले यह हेमंत सोरेन सरकार का अंतिम बजट है. इस दौरान सरकार सदन में अनुपूरक बजट पेश करेगी. सदन दो अगस्त तक चलेगा, लेकिन रविवार और शनिवार को सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी.

29 जुलाई को पेश होगा अनुपूरक बजट

छह दिवसीय झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में 29 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश होगा. इसके बाद अगले दिन इस बजट पर चर्चा होगी. माना जा रहा है कि इस सत्र में वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार कई विधेयक भी लेकर आ सकती है. वहीं आखिरी दिन गैर सरकारी संकल्प होंगे. विधानसभा में अलग-अलग विषयों पर चर्चा की मांग भी की जा रही है.

Also Read: Jharkhand Vidhansabha, Monsoon Session : कल से विधानसभा का मानसून सत्र, म्यूटेशन बिल पर किचकिच के आसार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola