ePaper

केंद्र सरकार का मनरेगा मजदूरों को दीपावली का तोहफा, जल्द होगा बकाया मजदूरी का भुगतान

Updated at : 10 Nov 2023 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार का मनरेगा मजदूरों को दीपावली का तोहफा, जल्द होगा बकाया मजदूरी का भुगतान

सितंबर में केंद्र से पैसा आने पर कुछ राशि का भुगतान मजदूरों को किया गया था, लेकिन अधिकतर मजदूरों की राशि लटकी हुई थी. काम करने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले थे

विज्ञापन

रांची : दीपावली के मौके पर राज्य के मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत मिली है. केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों को बकाया मजदूरी देने के लिए झारखंड को करीब 620 करोड़ रुपये दे दिया है. यह राशि चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी और तीसरी किस्त के तहत दी गयी है. दूसरी किस्त के रूप में 252.27 करोड़ और तीसरी किस्त 368.35 करोड़ रुपये दिये गये हैं. इस राशि से मजदूरों के बकाये का भुगतान किया जायेगा. भारत सरकार ने मनरेगा के मद में अपने हिस्से की राशि दी है. झारखंड ने पहले ही अपना हिस्सा दे दिया था.

परेशान थे मजदूर, छोड़ दिया था काम :

राज्य के मजदूरों को चार-पांच माह से मजदूरी नहीं मिल रही थी. सितंबर में केंद्र से पैसा आने पर कुछ राशि का भुगतान मजदूरों को किया गया था, लेकिन अधिकतर मजदूरों की राशि लटकी हुई थी. काम करने के बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिले थे. इसलिए बड़ी संख्या में मजदूर मनरेगा का काम छोड़ कर बाजार में काम करने जा रहे थे.

Also Read: झारखंड के मजदूरों को नहीं मिल रहा काम, नेताओं के खाते में जा रहे मनरेगा के पैसे
रोजगार सेवकों पर भुगतान के लिए था दबाव :

मजदूरी भुगतान नहीं होने के कारण मजदूरों में काफी आक्रोश भी है. वे लगातार रोजगार सेवकों पर मजदूरी भुगतान के लिए दबाव दे रहे हैं. ऐसे में रोजगार सेवक भी गांव में जाने से कतरा रहे हैं. रोजगार सेवकों ने बताया कि स्थिति बहुत खराब हो गयी है. अब राशि मिलने से स्थिति सामान्य हो सकेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola