Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना के मामलों में कमी, 20 नए मामले, 120 रिकवर

झारखंड में कोरोना के मामलों में कमी आ रही है. 24 घंटे में राज्य में जहां 20 नए मामले मिले हैं. वहीं, 120 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं. हालांकि, राज्य में अभी भी कुल एक्टिव केस की संख्या 361 है.
Jharkhand Corona Update: झारखंड में कोरोना के मामलों में तेजी से गिरावट आ रही है. 24 घंटे में राज्य में कोरोना के नए मामलों में की संख्या में कमी देखी गई है. वहीं रिकवरी रेट काफी ज्यादा बढ़ गया है.
20 नए मामले, 120 रिकवर
झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार रात जारी आंकड़ों के मुकाबिक, 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 20 नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है. हालाांकि, अच्छी खबर यह है कि 24 घंटे के अंदर 120 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं. जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के कुल 361 एक्टिव मामले हैं.
कहां-कहां नए मामलों की पुष्टि, कहां कितने रिकवर
झारखंड में 24 घंटे में जिन जिलों में कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है, उनमें पूर्वी सिंहभूम, देवघर, धनबाद और हजारीबाग जिला शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े के मुताबिक, पूर्वी सिंहभूम में 15, देवघर में 3 और धनबाद व हजारीबाग में 1-1 नए कोरोना मामले की पुष्टि हुई है. इधर रिकवर होने वालों की बात करें तो पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 78 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं. इसके अलावा अन्य जिलों को मिलाकर कुल 120 रिकवरी है.
किस जिले में कितने एक्टिव केस
झारखंड के विभिन्न जिलों में एक्टिव मामलों की बात करें तो पूर्वी सिंहभूम में अभी भी सबसे ज्यादा, 185 एक्टिव केस हैं. उसके बाद रांची में 77 एक्टिव केस हैं. वहीं, सरायकेला में 18, गिरिडीह में 16, देवघर में 11, लोहरदगा में 10, पलामू में 9, हजारीबाग में 8, लातेहार में 7, धनबाद में 6, पश्चिमी सिंहभूम व गुमला में 4, बोकारो, रामगढ़ व गोड्डा में 3-3, कोडरमा में 2, खूंटी में 1 एक्टिव मामले हैं. जबकि, बाकी जिलों में एक्टिव केस की संख्या शून्य है.
बता दें कि पिछले दो-चार दिनों में झारखंड में कोरोना के मामलों में कमी आई है. अभी राज्य में कोरोना के कुल एक्टिव केस में पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा मामले हैं. मालूम हो कि पूर्वी सिंहभूम स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का ही जिला है. पूर्वी सिंहभूम समेत राज्यभर में कोरोना पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










