शराब घोटाला मामले में ED ऑफिस पहुंचे झारखंड के पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव

Updated:
विज्ञापन

रामेश्वर उरांव पहुंचे इडी कार्यालय

झारखंड शराब घोटाला में इडी जांच कर रही है. पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को पूछताछ के लिए इडी कार्यालय पहुंचे, वहीं उनके बेटे रोहित उरांव से भी एजेंसी पहले ही पूछताछ कर चुकी है.

विज्ञापन

Jharkhand Liquor Scam: झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को इडी कार्यालय पहुंचे. शराब घोटाला मामले की जांच में जुटी इडी ने सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव को भी पूछताछ के लिए बुलाया था. 

आपके शहर में

विज्ञापन

रोहित उरांव और जगन देसाई से 10 घंटे से अधिक समय तक हुई पूछताछ 

इडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के पुत्र रोहित उरांव और महाराष्ट्र के कारोबारी जगन देसाई को साथ बैठाकर उनसे 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. दोनों सोमवार की सुबह करीब 10:45 बजे रांची स्थित इडी कार्यालय पहुंचे थे और रात करीब 8:50 बजे बाहर आए. इडी ने रोहित उरांव से नई उत्पाद नीति, वित्तीय लेन-देन और शराब कारोबार से जुड़े कुछ दस्तावेजों के संबंध में सवाल पूछे. इसी दौरान जगन देसाई से झारखंड में शराब दुकानों के संचालन और मैनपावर सप्लाई से जुड़े ठेकों के संबंध में पूछताछ की गई. इडी ने रोहित उरांव को पूर्व में भी समन जारी किया था, लेकिन दस्तावेज तैयार नहीं होने का हवाला देते हुए उन्होंने समय मांगा था. बाद में एजेंसी ने नया समन जारी किया, जिसके बाद रोहित उरांव इडी कार्यालय पहुंचे. इडी ने अगस्त 2023 में राज्य के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की थी. इनमें रोहित उरांव का आवासीय परिसर भी शामिल था. जांच एजेंसी ने यहां से नकदी बरामद की थी.

कौन हैं जगन देसाई?

जगन देसाई महाराष्ट्र की कंपनी मार्सन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं. उनकी कंपनी का नाम झारखंड में शराब दुकानों के संचालन और मैनपावर उपलब्ध कराने से जुड़े ठेकों में सामने आया है. इससे पहले एसीबी ने वर्ष 2025 में जगन देसाई, कमल देसाई और शीतल देसाई को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था.

ये भी पढ़ें:  क्लस्टर सिस्टम और पेपर लीक के खिलाफ AISA का राजभवन मार्च, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने खारिज किया वन भूमि घोटाले की पीआईएल, सीबीआई-ईडी जांच से किया इनकार

यह भी पढ़ें- आयोग में चल रही है सुनवाई, RIMS-2 के निर्माण पर लगे रोक; NCST सदस्य आशा लकड़ा ने की मांग


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola