ePaper

झारखंड का मौसम : होली के दिन गरज के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम बना सुहाना, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

Updated at : 25 Mar 2024 3:14 PM (IST)
विज्ञापन
ranchi weather rain jharkhand weather today

तेज हवाओं के साथ रांची में हुई बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज.

होली के दिन तेज हवाओं के बीच बादल गरजे और बूंदाबांदी की वजह से रांची का मौसम सुहाना हो गया. झारखंड के कई जिलों के लिए मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में होली के दिन सोमवार (25 मार्च) को गरज के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं के साथ थोड़ी देर तक हुई बूंदाबांदी ने रांची के मौसम को सुहाना बना दिया. कई और जिलों के लिए मौसम विभाग ने वर्षा एवं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है.

बोकारो, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ के लिए येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले एक से तीन घंटे में बोकारो, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले के कुछ हिस्से में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. वर्षा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

रांची में मौसम ने करवट बदली, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना

दिन में करीब डेढ़ से दो बजे के बीच राजधानी रांची में मौसम ने करवट बदली. आसमान में बादल छाने लगे. बादल ने गरजना शुरू कर दिया. इसके बाद करीब ढाई बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई. हालांकि, बारिश की मोटी-मोटी बूंदें थोड़ी देर बाद ही थम गईं.

मौसम विभाग ने जारी किया था वर्षा, वज्रपात का अनुमान

मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि रांची में होली के दिन हल्की बारिश हो सकती है. मौसम केंद्र ने संताल परगना, कोल्हान प्रमंडल और राजधानी रांची के आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया था.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

26 से 30 मार्च तक शुष्क रहेगा आसमान : मौसम केंद्र रांची

कहा था कि इस दौरान गर्जन और वज्रपात का भी अनुमान है. मौसम केंद्र ने कहा कि 26 से 30 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. आसमान साफ होने तथा मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान 33-34 तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक हो सकता है.

आसमान में छाये रहे बादल, अधिकतम तपमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड

उधर, रविवार को राजधानी रांची में मौसम शुष्क रहा. आसमान में बादल भी छाये रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया.

Also Read : Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा झारखंड का मौसम, दो दिन इन जिलों में बारिश के आसार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola