Aaj Ka Mausam: राहत का दौर खत्म, अब आग उगलेगा सूरज, गर्मी झेलने के लिए रहें तैयार, कैसा रहेगा आज का मौसम?

झारखंड में बढ़ने वाली है गर्मी.
Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान अभी और बढ़ेगा. इसलिए लोगों को गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. हालांकि, राज्य के 15 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा-वज्रपात भी हो सकती है. मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा.
Jharkhand Ka Mausam: झारखंड का तापमान चढ़ गया है. राज्य का उच्चतम तापमान 37.1 डिग्री से बढ़कर 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान 4 डिग्री तक बढ़ेगा. यानी सूरज आग उगलेगा. इसलिए लोगों को गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना चाहि. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो में सबसे ज्यादा 17 मिलीमीटर वर्षा हुई. जगन्नाथपुर, बानो, लोहरदगा, खूंटी, जामताड़ा, हजारीबाग, गुमला, धनबाद और देवघर में 0.5 मिलीमीटर से 17 मिलीमीटर तक वर्षा हुई.
चाईबासा का उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री पहुंचा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. चाईबासा का उच्चतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो राज्य में सबसे अधिक है.
झारखंड का तापमान अभी और बढ़ेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि तापमान अभी और बढ़ेगा. इसलिए लोगों को गर्मी झेलने के लिए तैयार हो जाना चाहिए. हालांकि, राज्य के 15 जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ वर्षा-वज्रपात भी हो सकती है. मौसम केंद्र ने कहा है कि रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड के प्रमुख जिलों का तापमान कितना है
रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान फिलहाल क्रमश: 33.8 डिग्री, 37.3 डिग्री, 37.4 डिग्री, 33.2 डिग्री और 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है. इन सभी जिलों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 23.6 डिग्री, 24.8 डिग्री, 26.3 डिग्री, 25.6 डिग्री और 26.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.
इन जिलों में वर्षा-वज्रपात की संभावना
- रांची
- धनबाद
- बोकारो
- रामगढ़
- गिरिडीह
- देवघर
- जामताड़ा
- खूंटी
- दुमका
- गोड्डा
- पाकुड़
- साहिबगंज
- पश्चिमी सिंहभूम
- पूर्वी सिंहभूम
- सरायकेला-खरसावां
इसे भी पढ़ें
धनबाद में लूटपाट के लिए जुटे थे यूपी, बिहार और बंगाल के अपराधी, हथियार के साथ हुए गिरफ्तार
झारखंड भवन में नहीं मिला कमरा, जमीन पर बैठकर खाने लगे विधायक, सीएम हेमंत सोरेन से कह दी ये बात
Flag March: झारखंड में बकरीद से पहले इस इलाके में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
मेरा कहा कभी नहीं मरेगा, उलगुलान! उलगुलान!! पढ़ें, भगवान बिरसा मुंडा के क्रांतिकारी वचन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




