झारखंड हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति, चीफ जस्टिस MS सोनक 23 सितंबर को दिलाएंगे शपथ

Updated:
विज्ञापन

लेफ्ट हैंड साइड में मनोज प्रसाद, बीच में अखिल कुमार, राइट हैंड साइड में राम शर्मा, Pic Credit- Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं. चीफ जस्टिस MS सोनक 23 सितंबर 2026 को इन्हें पद की शपथ दिलाएंगे. इससे हाईकोर्ट में जजों की संख्या 16 हो जाएगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड न्यायिक सेवा (सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस) कैडर के तीन वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को झारखंड हाईकोर्ट का जज (न्यायाधीश) नियुक्त किया गया है. नवनियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह 23 सितंबर 2026 को सुबह 10:15 बजे से झारखंड हाईकोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित किया जाएगा. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक (Chief Justice MS Sonak) नवनियुक्त तीनों जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. राजभवन से शेड्यूल तय होने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेजी से शुरू कर दी गई हैं. इस संबंध में झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने आधिकारिक जानकारी दी है.

विज्ञापन

गढ़वा, साहिबगंज और डालटनगंज के पीडीजे बनेंगे हाई कोर्ट के जज

हाईकोर्ट जज के रूप में पदोन्नत होने वाले न्यायिक अधिकारियों में गढ़वा के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश (PDJ) मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार और डालटनगंज (पलामू) के पीडीजे राम शर्मा शामिल हैं. ये तीनों अधिकारी अपनी उत्कृष्ट न्यायिक सेवाओं के बाद अब हाईकोर्ट में न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान : थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को मिलेगी राहत, अब निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून

हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर होगी 16

गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित कुल 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं. इन तीन नए न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करते ही हाईकोर्ट में कार्यबल (जजों की संख्या) बढ़कर 16 हो जाएगी. हालांकि, झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं, जिसके चलते शपथ ग्रहण के बाद भी 9 पद रिक्त रहेंगे.

ये भी पढ़ें: बेटे राकेश को विधायक बनते देखना चाहती थीं Vimla Pradhan, 2009 और 2014 में लगातार बनीं MLA

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola