ePaper

Jharkhand Heavy Rain: सावधान! रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, झारखंड में अब तक 432.9 मिमी बारिश

Updated at : 08 Jul 2025 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand heavy rain alert today

Jharkhand Heavy Rain Alert

Jharkhand Heavy Rain Alert: झारखंड में आज मंगलवार को रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम समेत 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. तेज हवाएं भी चलेंगी और वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज तो कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. नौ जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

Jharkhand Heavy Rain Alert: रांची-झारखंड में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम एवं पूर्वी सिंहभूम जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की भी आशंका व्यक्त की है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में ऑरेंज अलर्ट जबकि रांची समेत अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

नौ जुलाई के लिए येलो अलर्ट


झारखंड में नौ जुलाई को आकाश में बादल छाए रहेंगे. छिटपुट बारिश के साथ मेघ गर्जन/वज्रपात और तेज हवा का झोंका चलने की भी संभावना है. इसे देखते हुए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे में कुमारधुबी (धनबाद) में सबसे अधिक 116.8 मिमी बारिश हुई है. एक जून 20205 से अब तक झारखंड में 432.9 मिमी बारिश हो गयी है, जबकि सामान्य वर्षापात 255.3 मिमी है. राज्य में अब तक 70 मिमी अधिक बारिश हो गयी है. गढ़वा में अब तक 19 मिमी कम बारिश हुई है. सबसे अधिक रांची में 155 प्रतिशत बारिश हुई है. पूर्वी सिंहभूम में 136 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: Ranchi News: एक्शन में रांची नगर निगम, इस बैंक्वेट हॉल को किया सील, धर्मशाला या लॉज चलानेवाले भी हो जाएं सावधान

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के संकेत


मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में बना निम्न दबाव वाला क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिम के पास केंद्रित है. अगले दो दिनों के दौरान इसे धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में झारखंड होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है. इससे अगले 24 से 48 घंटे में झारखंड में भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

सोमवार को मेदिनीनगर में 28 मिमी व रांची में छह मिमी बारिश हुई


रांची सहित कई इलाकों में सोमवार को रूक-रूक कर बारिश होती रही. सबसे अधिक मेदिनीनगर में 28 मिमी बारिश हुई, जबकि बोकारो में 17 मिमी, जमशेदपुर में 11 मिमी व रांची में छह मिमी बारिश हुई.

झारखंड के प्रत्येक जिले में कहां कितनी बारिश हो गयी


जिला–बारिश (मिमी में)–सामान्य बारिश (मिमी में)
पूर्वी सिंहभूम–717–304.6
रांची–670.8–263
लातेहार–608.4–241.6
सरायकेला-खरसांवा–607.2–268.4
रामगढ़–587.8–255.7
सिमडेगा–584–311.4
पश्चिमी सिंहभूम–485.7–260.6
खूंटी–474.1–269.7
धनबाद–465.2–278.5
लोहरदगा–436.1–252.8
चतरा–420.9–226.8
गुमला–413.2–265.9
जामताड़ा–389–280.5
हजारीबाग–367.6–262.1
बोकारो–364.3–226.5
पलामू–354.2–173.7
दुमका–337.4–266.8
कोडरमा–294.9–230.7
गिरिडीह–286.2–256.9
साहिबगंज–253–319.2
पाकुड़–242.3–309.4
गोड्डा–169.3–231.6
देवघर–162.9–254.6
गढ़वा–150.8–187

ये भी पढ़ें: झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट रद्द, प्रथम राउंड की ऑनलाइन काउंसेलिंग प्रक्रिया भी स्थगित

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola