ePaper

झारखंड : मुख्य सचिव, डीजीपी को तलब करने पर झामुमो ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- क्या पैनिक करना चाहते हैं?

Updated at : 30 Jan 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : मुख्य सचिव, डीजीपी को तलब करने पर झामुमो ने राज्यपाल पर साधा निशाना, कहा- क्या पैनिक करना चाहते हैं?

सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा और ईडी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने भाजपा को राजनीतिक दुष्टों की टोली करार दिया. कहा कि ये लोग प्रपंच कर रहे हैं. इनके व्यवहार से झारखंड की जनता में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की रेड के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यपाल पर निशाना साधा. झामुमो के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि आप राज्य में पैनिक उत्पन्न करना चाहते हैं? बैठा लीजिए अपने आवास में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को.

भाजपा और ईडी पर भी निशाना साधा

मंगलवार (30 जनवरी) को झामुमो के कैंप ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को भी निशाने पर लिया. उन्होंने भाजपा को राजनीतिक दुष्टों की टोली करार दिया. कहा कि ये लोग प्रपंच कर रहे हैं. इनके व्यवहार से झारखंड की जनता में भारी आक्रोश है.

Also Read: हेमंत सोरेन को खोजने वाले को 11 हजार रुपए का इनाम, बाबूलाल मरांडी का ऐलान, कहा- पहली बार मुख्यमंत्री लापता
हेमंत सोरेन न हिमांता बिस्वशर्मा, न अजित पवार, न नीतीश कुमार

झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि मैं साफ शब्दों में कह देना चाहता हूं कि हेमंत सोरन न तो हिमांता बिस्वशर्मा है, न अजित पवार है और न नीतीश कुमार. वो वीर शिबू सोरेन का बेटा हेमंत सोरेन है. वह किसी से नहीं डरता. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय पूछता है कि बताएं राज्य में कहां कानून-व्यवस्था की समस्या है.

Also Read: हेमंत सोरेन-ईडी में तनातनी के बीच एक्शन में राज्यपाल, मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक राजभवन पहुंचे
हेमंत सोरेन के घर में किसने प्लांट किए 36 लाख रुपए : सुप्रियो भट्टाचार्य

झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कुछ एजेंसियां कहतीं हैं कि दिल्ली में हेमंत सोरेन के सरकारी आवास से 36 लाख रुपए मिले. क्या कोई एजेंसी किसी व्यक्ति की अनुपस्थिति में उसके घर की तलाशी लेसकती है? उन्होंने पूछा कि ये 36 लाख रुपए किसने वहां प्लांट किए? ईडी ने या बाबूलाल मरांडी ने?

हेमंत सोरेन के साथ हो रहा अपराधी जैसा व्यवहार

उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री के साथ एक अपराधी जैसा व्यवहार करने का भी आरोप लगाया. कहा कि जब भाजपा वाले राजनीतिक तौर पर झामुमो को परास्त नहीं कर पाए, तो केंद्रीय एजेंसियों की मदद से खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं.

Also Read: हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई के बीच रांची में इन जगहों पर लागू हुई निषेधाज्ञा
राज्यपाल ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव को बुलाया

ज्ञात हो कि झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को सुबह में राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया था. उनके साथ राज्य की स्थिति पर चर्चा की. साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी बातचीत की. राज्य के तीन शीर्ष अफसरों को राज्यपाल की ओर से तलब किए जाने पर झामुमो प्रवक्ता की यह प्रतिक्रिया आई.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola