रांची के इस इलाके में निकला भूत, वीडियो वायरल

Updated at : 13 Apr 2025 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
शिव बारात में शामिल लोग

प्रभात खबर

jharkhand Ghost Story: रांची के तामाड़ इलाके में भूत प्रेत की बारात निकाली गयी है. इसे वीडियो वायरल हो रहा है. चैत्र के माह में यहां हर साल भूत प्रेत की बारात निकलती है.

विज्ञापन

Ranchi Ghost Video, रांची : राजधानी रांची में भूत प्रेत का भूत प्रेत की बारात निकली है. ये घटना तमाड़ प्रखंड क्षेत्र है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग विभिन्न इलाकों में चेहरे पर मुखौटा लगाकर डांस कर रहे हैं. सभी के हाथों में एक लाठी भी है. कुछ लोग इसका वीडियो भी बनाते दिखाई पड़ रहे हैं.

चैत्र के माह में हर साल निकाली जाती है भूत प्रेत की बारात

दरअसल चैत्र के माह में यहां हर साल भूत प्रेत की बारात निकलती है. जिसमें भगवान शिव के सैकड़ों भक्त शामिल होते हैं. इसे भगवान शिव की बारात माना जाता है. इस संबंध में एक भक्त कहते हैं कि यह हमारी परंपरा है. परिवार की खुशहाली के लिए यह सब किया जाता है. हम भगवान शिव की बारात में शामिल लोगों की तरह ही कपड़े पहनते हैं. जिसे हम अपनी भाषा में कोका कहते हैं.

https://twitter.com/ANI/status/1911208943000465911

Also Read: हेमंत सोरेन सरकार में सीओ से सीएमओ तक खा रहे मेवा, बोले रघुवर दास

चैत्र पर्व के रूप में भी मनाया जाता है इस पर्व को

इस बारात में शामिल एक अन्य भक्त कहना है कि यह हमारा त्योहार है. जिसे हम पीढ़ियों से मनाते आ रहे हैं. हम इसे कोका कहते हैं. इस पर्व को चैत्र पर्व के नाम से भी जाना जाता है. चैत्र के माह में निकलने वाली यह बारात कई भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होती है. जिसमें भूत प्रेत, नर कंकाल तांडव करते दिखाई पड़ते हैं. इस बारात में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं.

https://twitter.com/ANI/status/1911208946905346471

महाशिवरात्रि के अवसर पर भी इसी तरह निकाली जाती है शिव बारात

रांची के पहाड़ी मंदिर और देवघर में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर इसी तरह की शिव बारात निकाली जाती है. जिसमें हजारों लोग शामिल होते हैं. शिव बारात निकाले जाने से पहले विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जाती है. इसके बाद इसे झांकी के शक्ल में निकाला जाता है. देवघर में आयोजित हुए इस साल के शिव बारात को रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू मौजूद थे.

https://twitter.com/ANI/status/1911208950143349140

Also Read: झारखंड में जनसेवक का बदलेगा नाम, 90 फीसदी काम कृषि विभाग का करेंगे, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की बड़ी घोषणा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola