Live Updates

Durga Puja 2023 LIVE: रांची में डीसी ऑफिस में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आज

Updated:
विज्ञापन

Durga Puja 2023 LIVE|दुर्गा पूजा की तारीख करीब आ चुकी है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की दुर्गा पूजा अगर सर्वश्रेष्ठ है, तो रांची की दुर्गा पूजा भी कम नहीं. यहां भी लोगों का उत्साह देखते ही बनता है. रांची में किस जगह कौन-सा पंडाल बनेगा. इस साल 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है. इसी दिन कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ हो जाएगा. मां दुर्गा के प्रथम दर्शन करने के लिए बने रहें हमारे LIVE सेक्शन में.

विज्ञापन

डीसी ऑफिस में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आज

दुर्गा पूजा 2023 के सफल आयोजन के लिए केंद्रीय समिति की जिला प्रशासन एवं पुलिस के वरीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार (7 अक्टूबर) को एक अहम बैठक हो रही है. बैठक में पंडालों के निर्माण तथा पूजा से संबंधित तैयारियों के साथ-साथ सावधानियों पर पूजा का आयोजन करने वालों के साथ जिला प्रशासन को कहां-कहां समन्वय की जरूरत है, उसके बारे में चर्चा होगी. केंद्रीय शांति कमेटी की बैठक शनिवार को तीन बजे से होनी थी, लेकिन अब यह बैठक दो बजे से होगी. बैठक कचहरी रोड स्थित उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 505 में होगी.

पूजा कमेटियों ने रखीं समस्याएं, मिला समाधान का आश्वासन

जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की वेस्ट जोन की बैठक मंगलवार को हुई. कदमा रामनगर स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित बैठक में जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति केअध्यक्ष अचिंतम गुप्ता उपस्थित थे. इसमें 37 दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में ट्रैफिक की समस्या को समितियों के द्वारा रखा गया. पूजा कमेटी ने बताया कि जाम की समस्या होने के कारण कई प्रकार की परेशानी होती है. विजया हेरिटेज पूजा समिति ने स्ट्रीट लाइट एवं साफ- सफाई की समस्या के समाधान की मांग की. बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र प्रसाद एवं संचालन सुरजीत चौधरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन दीपू सिंह के द्वारा किया गया. मौके पर वरीय उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव आशुतोष सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, मनीष कुमार, कुंदन सिंह,सिमरन भाटिया सागर मुखी समेत कई लोग मौजूद थे.

जमशेदपुर के विजया गार्डेन सेंट्रल पूजा कमेटी की इस दिन शुरू होगी पूजा

जमशेदपुर के बारीडीह स्थित विजया गार्डेन सोसाइटी में विजया गार्डेन सेंट्रल पूजा कमेटी इस साल दसवें वर्ष में कदम रख रही है. यहां महाषष्ठी से पूजा शुरू होगी. इसमें सोसाइटी के बच्चे और महिलाएं बढ़चढ़ भाग लेती हैं. बच्चों का हर दिन गायन, नृत्य और युगल नृत्य कार्यक्रम होगा. इसके अलावा महाषष्ठी से महानवमी तक चारों दिन महिलाएं ओपन डांडिया की प्रस्तुति देंगी. जिसकी प्रैक्टिस में सोसाइटी की महिलाएं जुट गयी हैं. मीडिया को-ओर्डिनेटर नवीन कुमार वर्मा ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए करीब सात लाख रुपये का बजट रखा गया है. महाषष्ठी को पूजा पंडाल का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो करेंगे. पूजा के तीनों दिन भोग की व्यवस्था रहेगी. दशमी को प्रतिमा विसर्जन के बाद विजया मिलन होगा.

पूजा कमेटी एक नजर में

संरक्षक : पी के बस्तिया

अध्यक्ष : सुब्रतो सरकार

कार्यकारी अध्यक्ष : विजय सिंह

महासचिव : राजेश कुमार सिंह

सलाहकार : मुकेश कुमार, बीके प्रसाद, आरके तिवारी, एसएन सिंह, परशुराम सिंह व नरसिंह राव

मिडिया को-ओर्डिनेटर : नवीन कुमार वर्मा

कोषाध्यक्ष : ज्योत्सना सिंह

श्री दुर्गा पूजा समिति भुतहा तालाब के मुख्य संरक्षक किशोर साहू सम्मानित

श्री दुर्गा पुजा समिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू तथा उनकी धर्मपत्नी बिंदु साहू को मोमेंटो तथा चुनरी देकर सम्मानित किया गया. आमंत्रण व सम्मान कार्यक्रम में श्री दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक दीपू सिंह,अध्यक्ष उमंग सुल्तानिया, कार्यकारणी अध्यक्ष राहुल सिंह, आयोजक संजय सिंह (लल्लू),उपाध्यक्ष शुभम वर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल रजक, संजय तिवारी, पंडाल प्रभारी आकाश रजक तथा प्रवक्ता नमन भारतीय एवं शिव किशोर शर्मा मौजूद थे.

Durga Puja 2023 LIVE: रांची में डीसी ऑफिस में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आज

दुर्गा पूजा समिति हातमा की बैठक

दुर्गा पूजा समिति हातमा की बैठक एक अक्टूबर को हुई. इसमें सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया है. साथ ही पूजा में होने वाले खर्च का अनुमान लगाया गया. बैठक में तय हुआ कि पूजा का भव्य आयोजन किया जाए. इसके लिए पूरा विवरण लिया गया.

बरियातू में दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक

स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति बरियातू हाउसिंग कॉलोनी रांची में दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक. समिति की ओर से इस बार डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जा रहा है. स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से यह जानकारी दी गई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola