ePaper

झारखंड नेत्र सोसाइटी को देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान, डॉ भारती कश्यप को कोच्चि में किया सम्मानित

Updated at : 13 May 2023 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड नेत्र सोसाइटी को देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान, डॉ भारती कश्यप को कोच्चि में किया सम्मानित

कोच्चि में आयोजित 80वें वार्षिक सम्मेलन में झारखंड नेत्र सोसाइटी को बेस्ट स्टेट सोसाइटी के राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया. साइंटिफिक कमेटी की मैनेजिंग कमेटी मेंबर सह चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने केरल के कोच्चि शहर में स्थित लूलू बोल्गट्टी इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर में यह पुरस्कार ग्रहण किया.

विज्ञापन

ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी ने झारखंड नेत्र सोसाइटी को सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी के खिताब से नवाजा है. वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए झारखंड नेत्र सोसाइटी को यह अति विशिष्ट ट्रॉफी प्रदान किया गया. झारखंड नेत्र सोसाइटी की साइंटिफिक कमेटी की मैनेजिंग कमेटी मेंबर सह चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने केरल के कोच्चि शहर में स्थित लूलू बोल्गट्टी इंटरनेशनल कॉन्वेंशन सेंटर में यह पुरस्कार ग्रहण किया.

ई श्रीधरन ने किया डॉ भारती कश्यप को सम्मानित

कोच्चि में आयोजित 80वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में झारखंड नेत्र सोसाइटी को बेस्ट स्टेट सोसाइटी के राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया. मेट्रोमैन ई श्रीधरन और ऑल इंडिया नेत्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ हरबंश लाल एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ ललित वर्मा के हाथों से डॉ भारती कश्यप ने ट्रॉफी ग्रहण किया. डॉ कश्यप ने बताया कि इसके लिए झारखंड से मैनेजमेंट कमेटी सदस्यों को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नेत्र चिकित्सा के पोस्ट ग्रेजुएट छात्रों के प्रशिक्षण, ग्लूकोमा, नेत्रदान, मोतियाबिंद, डायबिटिक रेटिनोपैथी आदि के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया.

नेत्र चिकित्सा की नयी विधियों के बारे में डॉक्टरों को बतायें

इतना ही नहीं, झारखंड राज्य में नेत्र चिकित्सा की नयी-नयी विधियों से चिकित्सकों को अवगत कराने के लिए सेमिनार के आयोजन का निर्देश भी दिया. झारखंड में सबसे बेहतरीन काम होने की वजह से झारखंड को सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का पुरस्कार मिला है, इससे देश के मानचित्र पर नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड तेजी से उभरा है.

इन संस्थानों और डॉक्टरों ने किये बेहतरीन काम

राज्य के जिन संस्थानों एवं नेत्र चिकित्सकों ने अपने कार्यों से देश भर की संस्थाओं को प्रभावित किया है, उनमें कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल, बोकारो जेनरल हॉस्पिटल, गांधीनगर हॉस्पिटल, सीसीएल और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) रांची शामिल हैं. डॉ एनडी मिश्रा, डॉ पिंकी पाल, डॉ राशि श्याम, डॉ विवेक केडिया, डॉ विनय गुप्ता ने सराहनीय काम किये हैं.

Also Read: झारखंड: मुंबई में सम्मानित हुईं डॉ भारती कश्यप, इन कार्यों के लिए मिला गोल्ड मेडल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola