ePaper

पलामू प्रमंडल में भाजपा, झामुमो को नुकसान, राजद का खाता खुला, कांग्रेस को फायदा

Updated at : 24 Nov 2024 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Election Result Explained Palamu

मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस और झामुमो समर्थकों ने मनाया जश्न. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Election Result Explained: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पलामू प्रमंडल में भाजपा और झामुमो को नुकसान हुआ है. राजद का खात खुला, कांग्रेस को फायदा हुआ है.

विज्ञापन

Jharkhand Election Result Explained|रांची, सुनील कुमार झा : वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में पलामू प्रमंडल में भाजपा को नौ में से पांच सीट पर जीत मिली थी. झामुमो को दो, कांग्रेस व एनसीपी को एक-एक सीट मिली थी. पिछले चुनाव में पलामू प्रमंडल में राजद के पास एक भी सीट नहीं थी.

किस दल को मिली कितनी सीटें

पार्टी का नाम2024 में मिली सीटें2019 में मिली सीटें
भाजपा0405
राजद0200
कांग्रेस0201
झामुमो0102

सबसे ज्यादा फायदा हुआ राष्ट्रीय जनता दल को

इस वर्ष पलामू प्रमंडल में सबसे अधिक फायदा राष्ट्रीय जनता दल को मिला है. राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी दो सीट पर जीत दर्ज की है. झामुमो के पास लातेहार व गढ़वा सीट था. झामुमो दोनों सीट हार गयी है, वहीं भवनाथपुर सीट पर पार्टी ने जीत दर्ज की है.

सबसे अधिक और सबसे कम वोट से जीतने वाले उम्मीदवार

प्रत्याशी का नामविधानसभा सीटपार्टी का नामप्राप्त वोट
सबसे अधिक वोट से जीतेअनंत प्रताप देवभवनाथपुरझामुमो21462
सबसे कम वोट से जीतेप्रकाश रामलातेहारभाजपा434

पलामू में भाजपा को एक सीट का नुकसान, कांग्रेस को फायदा

पलामू में भाजपा को जहां एक सीट का नुकसान हुआ है वहीं कांग्रेस को एक सीट का फायदा हुआ है. पलामू प्रमंडल में दो सीट पर इंडिया गठबंधन के बीच फ्रेंडली फाइट थी. इनमें से एक सीट पर राजद और दूसरे पर कांग्रेस को जीत मिली है.

मैदान में दिग्गज और उनकी स्थिति

प्रत्याशीपार्टीसीटवोट का अंतरजीत/हार
राधा कृष्ण किशोरकांग्रेसछतरपुर736जीते
भानु प्रताप शाहीभाजपाभवनाथपुर21462हारे
रामचंद्र चंद्रवंशीभाजपाविश्रामपुर143287हारे

दलों की जीत और हार के कारण

  • भाजपा प्रत्याशियों की हार का कारण उम्मीदवारों के साथ स्थानीय स्तर पर नाराजगी बतायी जा रही है.
  • पलामू में नौ में से तीन सीट पर ही पिछले चुनाव में जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी को जीत मिली है.

Also Read

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में झामुमो-कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, सभी आरक्षित सीटों से भाजपा का सूपड़ा साफ

Bermo Assembly Seat Result 2024: झारखंड चुनाव में चल गई जयराम महतो की ‘कैंची’, कहां किया उलटफेर, कहां बिगाड़ा किसका खेल

झारखंड चुनाव परिणाम के बाद सीएम ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया, देखें Video

Jharkhand Election Result 2024: 27 दलबदलू उम्मीदवारों में 8 को मिली जीत, देखें कौन जीता-कौन हारा

Jharkhand Politics: झारखंड में अलग है सरकार बनने-गिरने की कहानी, ऐसा रहा है इतिहास

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में भाजपा का दबदबा बरकरार, जयराम की इंट्री, बेबी देवी की हार, झामुमो की सीटें बढ़ीं

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola