ePaper

दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में झामुमो-कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, सभी आरक्षित सीटों से भाजपा का सूपड़ा साफ

Updated at : 24 Nov 2024 11:50 AM (IST)
विज्ञापन
rameshwar oraon

rameshwar oraon

Jharkhand Election Result Explained: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में झामुमो-कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया. सभी आरक्षित सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया.

विज्ञापन

Jharkhand Election Result Explained: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में कुल 15 विधानसभा सीटें हैं. 12 आरक्षित सीटों वाले इस प्रमंडल में झामुमो और कांग्रेस वाले इंडिया गठबंधन ने सभी सीटों पर शानदार प्रदर्शन किया. दक्षिणी छोटानागपुर की 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की. भाजपा, आजसू और जदयू वाला एनडीए गठबंधन इन सीटों पर राज्य गठन के बाद से सबसे खराब हालत में है.

किस दल को मिली कितनी सीटें

पार्टी का नाम2024 में मिली सीटें2019 में मिली सीटें
झामुमो0701
कांग्रेस0605
भाजपा0204
आजसू0001

प्रमंडल की सभी आरक्षित सीटों पर एनडीए का सूपड़ा साफ

प्रमंडल की सभी आरक्षित सीटों से एनडीए का सूपड़ा साफ हो गया. दो सीटों पर लड़ रही ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) और एक सीट पर प्रत्याशी देने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के हाथ कुछ नहीं लगा. वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केवल दो सीटों से संतोष करना पड़ा. कांके, खूंटी, सिमडेगा व तोरपा जैसी सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. इधर, इंडिया गठबंधन के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया.दोनों ही पार्टियां अपनी सीटें बचाने में सफल रही.

सबसे अधिक और सबसे कम वोट से जीतने वाले उम्मीदवार

प्रत्याशी का नामविधानसभा सीटपार्टी का नामप्राप्त वोट
सबसे अधिक वोट से जीतेसुदीप गुड़ियातोरपाझामुमो42053
सबसे कम वोट से जीतेसुरेश बैठाकांकेकांग्रेस968

मैदान में दिग्गज और उनकी स्थिति

प्रत्याशीपार्टीसीटवोट का अंतरजीत/हार
सुदेश महतोआजसूसिल्ली23879हारे
सीपी सिंहभाजपारांची22077जीते
रामेश्वर उरांवकांग्रेसलोहरदगा34670जीते
चमरा लिंडाझामुमोबिशुनपुर32756जीते
नीलकंठ सिंह मुंडाभाजपाखूंटी41617हारे

दलों की जीत और हार के कारण

  • आरक्षित सीटों के साथ सामान्य सीटों पर भी इंडिया गठबंधन के दलों का बेहतरीन प्रदर्शन
  • जनता का भरोसा नहीं जीत सका एनडीए, भाजपा के साथ आजसू-जदयू भी हारे

Also Read

Bermo Assembly Seat Result 2024: झारखंड चुनाव में चल गई जयराम महतो की ‘कैंची’, कहां किया उलटफेर, कहां बिगाड़ा किसका खेल

झारखंड चुनाव परिणाम के बाद सीएम ने पीएम मोदी को क्यों कहा शुक्रिया, देखें Video

Jharkhand Election Result 2024: 27 दलबदलू उम्मीदवारों में 8 को मिली जीत, देखें कौन जीता-कौन हारा

Jharkhand Politics: झारखंड में अलग है सरकार बनने-गिरने की कहानी, ऐसा रहा है इतिहास

विज्ञापन
Vivek Chandra

लेखक के बारे में

By Vivek Chandra

झारखंड में पिछले दो दशक से अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं. पत्रकारिता का ककहरा प्रसिद्ध पत्रकार और राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश से सीखा है. सम सामयिक विषयों पर कई रिपोर्ट राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola