Jharkhand Election 2024: बीजेपी पर बरसे मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल के हेलीकॉप्टर रोके जाने से नाराज होकर कह दी बड़ी बात
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Nov 2024 6:29 PM
Jharkhand Election 2024
Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए राजनीतिक दल जमकर प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को रांची के खिजरी में एक सभी की. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर जमकर हमला बोला.
Jharkhand Election 2024: रांची- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. खिजरी में आयोजित एक चुनावी सभा में खरगे ने कहा कि जब दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है तो प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साध लेते हैं. खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के अधिकार छीन रहे हैं. उनका विरोध करने वालों को ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के जरिये झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है. खरगे ने आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खत्म कर दी है. उनकी गलतियां बताने वालों को जेल में डाल देते हैं.’
हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज में जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है- खरगे
खरगे ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा होने के बावजूद विपक्ष के नेता राहुल गांधी को हवाई अड्डे के आरक्षित लाउंज तक नहीं जाने दिया जाता है. खरगे ने अपने और राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में कथित रूप से देरी करवाने के लिये भी पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोला. खरगे ने कहा कि शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को जानबूझकर दो की घंटे की देरी की गयी. आज मेरे हेलीकॉप्टर को 20 मिनट देरी से उतारा गया, क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उतर रहे थे.
खरगे ने किया कटाक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह सो रहे हैं? खरगे ने कहा कि सत्ता में होने के बावजूद वे घुसपैठ क्यों नहीं रोक रहे? उन्होंने कहा कि जब वे एक हेलीकॉप्टर को रोक सकते हैं तो वे घुसपैठियों को क्यों नहीं रोक सकते? खरगे ने केंद्र सरकार पर कांग्रेस और उसके सहयोगियों की मदद करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई और आयकर जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया.
मंईयां सम्मान योजना की बढ़ाएंगे रकम- खरगे
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना के तहत अभी 1,000 रुपये दे रही है. अगर हम दोबारा झारखंड में सरकार बनाते हैं तो दिसंबर से योजना की रकम बढ़ाकर 2,500 रुपये कर देंगे. खरगे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें दोबारा सत्ता में आने का मौका दें, हम हर किसी को 5 किलो राशन की जगह 7 किलो मुफ्त राशन देंगे. हर गरीब परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा. भाषा इनपुट के साथ
Also Read: Amit Shah In Dumka: दुमका में जेएमएम और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, जानिए उनके भाषण की 15 बड़ी बातें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










