तिसरी में बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- राज्य में विकास कार्य ठप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं और जनता सरकार से परेशान है. भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए.

विज्ञापन

तिसरी. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. तिसरी प्रखंड के खटपोंक पंचायत के दलपतडीह में आयोजित भाजपा के मिलन समारोह सह सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं और आम जनता, गरीब, युवा, महिलाएं व किसान सरकार से परेशान हैं.

विज्ञापन

मरांडी ने कहा कि अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप उनके सहयोगी कांग्रेस के नेताओं की ओर से भी लगाये जा रहे हैं. उन्होंने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के बजाय सरकार दूसरे कामों में व्यस्त है.

सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा को बताया विकास का आधार

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी भी राज्य का विकास सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से शुरू होता है. उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय राज्य में सड़क, पुल और पुलिया के निर्माण पर काम हुआ था तथा उग्रवाद पर नियंत्रण कर शांति बहाल की गयी थी.

उन्होंने कहा कि झारखंड को फिर विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए भाजपा को सत्ता में लाना होगा. मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों का पार्टी नेताओं ने स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola