Hockey: झारखंड ने राजस्थान को 25-0 से हराया

मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार को हॉकी इंडिया, खेल विभाग और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में 14वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप शुरू हुई
जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप शुरू
खेल संवाददाता, रांचीमोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सोमवार को हॉकी इंडिया, खेल विभाग और हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में 14वीं राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप शुरू हुई. झमाझम बारिश के बीच उदघाटन मुख्य अतिथि खेल निदेशक संदीप कुमार, हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, साइ के हाई परफॉर्मेंस निदेशक पीयूष दुबे ने किया. उदघाटन मैच में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान को 21-0 से हराया. स्वीटी डुंगडुंग प्लेयर ऑफ द मैच बनी. इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति, कांति बा के अलावा हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, सीइओ रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, दशरथ महतो सहित अन्य मौजूद थे.
उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र भी जीतेदिन के अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को 9-0 से हराया. वहीं, चंडीगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से और महाराष्ट्र ने दादर नगर हवेली और अंडमान निकोबार को 8-0 से हराया. हॉकी पंजाब को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ वॉकओवर मिला.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




