ePaper

नाटे कद की प्रेमिका को लेकर ग्रामीण उड़ाते थे मजाक तो गुस्से में प्रेमी ने कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

Updated at : 11 Oct 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
नाटे कद की प्रेमिका को लेकर ग्रामीण उड़ाते थे मजाक तो गुस्से में प्रेमी ने कर दी हत्या, जानें पूरा मामला

खूंटी में प्रेमिका की कम लंबाई को लेकर ग्रामीणों द्वारा बार-बार मजाक उड़ाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी. पुलिस ने प्रेमी अजीत गाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है

विज्ञापन

Khunti Crime News, Jharkhand Crime News खूंटी : अजीत गाड़ी व अंजलि तिर्की के बीच तीन वर्ष से प्रेम संबंध था. दोनों शादी भी करना चाहते थे. दोनों एक ही गांव तुपुदाना अोपी क्षेत्र के दुंदू दरहाटोली के रहने वाले थे. अंजलि की लंबाई अजीत से काफी कम थी. इसे लेकर ग्रामीण अजीत का मजाक उड़ाते थे. कहते थे कि तुम नाटे कद की लड़की से क्यों शादी करना चाहते हो. जब सभी मजाक उड़ाने लगे, तो अजीत को काफी बुरा लगा.

इससे क्षुब्ध होकर उसने प्रेमिका को ही मार डालने का निश्चय किया. चार अक्तूबर को वह अंजलि को कहीं बाहर चलने की बात कह कर अपने साथ पैदल ही खूंटी थाना क्षेत्र के नेयालडीह जंगल की ओर ले गया. अंजलि साथ कपड़े भी ले गयी थी. नये कपड़े खरीद देने का वादा कर अजीत ने उसके सभी पुराने कपड़ों को जला दिया. इसके बाद अचानक ही उस पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल करने के बाद उसका गला रेत दिया.

शव को छुपाने की नीयत से झाड़ियों में फेंक दी. अगले दिन पांच अक्तूबर को पुलिस ने अंजलि का शव जंगल से बरामद किया. इस पूरे मामले की जानकारी एसडीपीओ अमित कुमार ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि तकनीकी जांच में प्रेमी अजीत गाड़ी द्वारा ही युवती की हत्या किये जाने की बात सामने आयी है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मृतका व आरोपी का मोबाइल बरामद किया गया है. आरोपी पेशे से मजदूर है. उसकी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, पुअनि विश्वजीत ठाकुर व सशस्त्र बल शामिल थे. ज्ञात हो कि पांच अक्तूबर को नेयालडीह जंगल से अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया था. जिसकी पहचान अंजलि तिर्की के रूप में की गयी थी.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola