ePaper

रांची के जमीन कारोबारी का अपहरण, आपराधियों ने पहले मांगे 1 करोड़ रूपये फिर बाद में 20 हजार रूपये, केस दर्ज

Updated at : 25 Aug 2021 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची के जमीन कारोबारी का अपहरण, आपराधियों ने पहले मांगे 1 करोड़ रूपये फिर बाद में 20 हजार रूपये, केस दर्ज

जमीन कारोबारी राजेश कुमार मुंडा (45 वर्ष) का सोमवार की शाम में अपहरण हो गया. उससे पहले 1 करोड़ रूपये की फिरौती मांगी गयी फिर बाद में 20 हजार रूपये की मांग करने लगे.

विज्ञापन

Ranchi Crime News रांची : छोटे स्तर के जमीन कारोबारी राजेश कुमार मुंडा (45 वर्ष) का सोमवार की शाम में बीआइटी एक्सटेंशन के समीप से अपहरण कर लिया गया. अपहृताओं ने उसकी पत्नी कलावती को सोमवार की रात आठ बजे फोन कर छोड़ने के बदले एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी. अगले दिन मंगलवार को अपहृताओं ने फिर फोन कर कहा कि फिरौती के एवज में अगर 20 हजार रुपये भी मिल जायें, तो राजेश को छोड़ देंगे. इसके बाद कलावती ने लालपुर थाना में पति रमेश मुंडा के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी.

विक्की नामक शख्स पर शक, एसआइटी गठित :

पत्नी कलावती ने बताया कि उसके पति के साथ हमेशा विक्की नामक शख्स रहता है. पति के अपहरण में उसी पर शक है. सिटी एसपी सौरभ ने सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एसआइटी बनायी है. टीम में लालपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सहित दूसरे पुलिस अफसर शामिल किये गये हैं. मामले में सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक की जांच में रमेश मुंडा के अपहरण में किसी आपराधिक गिरोह की बात सामने नहीं आयी है. राजेश मुंडा का संपत्ति विवाद और प्रेम संबंध के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है.

थाना पहुंचने पर भी अपहरणकर्ताओं ने कलावती को दी धमकी : राजेश मुंडा की पत्नी कलावती जब थाना पहुंची, तो उस समय उसके मोबाइल पर अपहरणकर्ताओं का फोन आया़. फोन करनेवाले ने धमकी के लहजे में उससे कहा कि थाना जाने से मना किया था, तो थाना में सूचना क्यों दी़. इससे कलावती काफी डर गयी़. उसने सारी बात लालपुर थाना प्रभारी को बतायी.

अपहरण की शिकायत दर्ज करायी गयी है़. इसके लिए एक टीम बनाकर राजेश मुंडा की तलाश की जा रही है़. फिरौती के रूप में पहले एक करोड़ रुपये की मांग की गयी. बाद में अपहरणकर्ता 20 हजार रुपये देने की बात कहने लगे. मामले का शीघ्र खुलासा होगा और चौंकानेवाले तथ्य सामने आयेंगे़

-सौरभ, सिटी एसपी, रांची

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola