Jharkhand Crime News: सिमडेगा में इंटर स्टेट जेवर तस्कर गिरफ्तार, 25 लाख कीमत के चांदी का आभूषण बरामद

Updated at : 06 Oct 2021 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: सिमडेगा में इंटर स्टेट जेवर तस्कर गिरफ्तार,  25 लाख कीमत के चांदी का आभूषण बरामद

सिमडेगा पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़ से ओड़िशा के रास्ते रांची जा रहे इंटर स्टेट जेवर तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. दो आरोपियों के पास से 25 लाख रुपये का चांदी का जेवर बरामद हुआ है. वहीं, पुलिस ने एक स्कॉर्पियों को भी जब्त किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News (रविकांत साहू, सिमडेगा) : सिमडेगा जिले के बांसजोर पुलिस ने 25 लाख रुपये कीमत की 38 किलो 830 ग्राम चांदी के साथ दो इंटर स्टेट जेवर तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर हुई है. गिरफ्तार दोनों आरोपी साहेबगंज जिला के निवासी है. वहीं, अभियान में शामिल पुलिस टीम को एसपी ने पुरस्कृत भी किया है.

एसपी डॉ शम्स तबरेज ने पत्रकारों को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ओड़िशा और झारखंड सीमा पर स्थित बांसजोर थाना इलाके के महुआ टोली में अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक सादे रंग की स्कॉर्पियो कार को रोका गया. स्कार्पियो कार के रुकते ही कार में सवार कुछ लोग जंगल की ओर भागने में सफल हो गए. जबकि दो व्यक्ति को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

उन्होंने कहा कि इस दौरान स्कॉर्पियो की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में एक बैग में भरकर रखे गये 38 किलो 830 ग्राम चांदी बरामद किया गया. जिसमें लगभग 14 किलो का एक चांदी का ईंट भी शामिल है. पूछताछ के बाद पकड़े गये लोगों ने अपना नाम मोफिजूल शेख गुहीटोला एवं मोजिबुर शेख कर्बला नारायणपुर दोनों साहेबगंज का निवासी बताया.

Also Read: Jharkhand News: शादी का प्रलोभन देकर दो साल से महिला सिपाही का SIRB जवान ने किया यौन शोषण,6 लाख रुपये भी हड़पे

एसपी डाॅ तबरेज ने कहा कि गिरफ्तार इंटर स्टेट जेवर तस्कर मोफिजूल शेख और मोजिबुर शेख दोनों तस्कर गिरोह का सदस्य है. दोनों का काम जेवरात की चोरी ओर तस्करी करना है. इस दौरान कुछ लोग भागने में सफल हो गये जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

उन्होंने बताया कि बंगाल और छत्तीसगढ़ पुलिस से संपर्क कर इस मामले की जानकारी साझा की गयी है. बताया गया कि गिरफ्तार तस्कर छत्तीसगढ़ से ओड़िशा के रास्ते रांची जा रहे थे. इधर जब्त की गयी चांदी की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गयी है. इस दौरान छापामारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को एसपी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया.

छत्तीसगढ़ से चोरी हुई जेवरात होने की संभावना

छत्तीसगढ़ के ज्वेलरी दुकान में कुछ दिनों पूर्व ही भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में करोड़ों रुपये के जेवरात की चोरी हुई थी. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि छत्तीसगढ़ से चोरी किये गये जेवरात को पूजा बाजार में खपाने के लिए ओड़िशा होते हुए सिमडेगा के रास्ते रांची ले जाया जा रहा था.

Also Read: Jharkhand Crime News: आपसी विवाद में गुमला में दिनदहाड़े रिटायर्ड सैनिक की गला रेतकर हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola