Jharkhand coronavirus update : रांची व जमशेदपुर से 480 समेत झारखंड में मिले 784 संक्रमित, आठ की मौत

Published at :09 Oct 2020 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand coronavirus update : रांची व जमशेदपुर से 480 समेत झारखंड में मिले 784 संक्रमित, आठ की मौत

झारखंड में कोरोना के मामले

विज्ञापन

रांची : झारखंड में गुरुवार को 32092 सैंपल की जांच हुई और 2.44 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं. कुल 784 नये संक्रमित मिले हैं. इनमें आधे से अधिक 480 संक्रमित केवल रांची और जमशेदपुर से मिले हैं. दूसरी ओर झारखंड में अबतक 25 लाख 38 हजार 755 लोगों की जांच हो चुकी है. जिसमें अबतक 90486 संक्रमित मिल चुके हैं.

वहीं 80439 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. 775 की मौत हो चुकी है. इस समय कुल एक्टिव केस 9272 हैं. वहीं, गुरुवार को आठ कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें रांची से पांच, बोकारो, पलामू व रामगढ़ से एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.

कहां से नये संक्रमित मिले

नये संक्रमितों में रांची से 247,जमशेदपुर से 233, बोकारो से 24,चतरा से 12, देवघर से 16, धनबाद से 32, गढ़वा से सात, गिरिडीह से पांच, गोड्डा से चार, गुमला व हजारीबाग से 17-17, जामताड़ा से आठ, खूंटी से 24, कोडरमा से 25, लातेहार से दो, लोहरदगा से सात, पाकुड़ से चार,पलामू से सात, रामगढ़ से 16,साहिबगंज से तीन, सरायकेला से 37, सिमडेगा से तीन व प. सिंहभूम से 34 मिले हैं.

1263 स्वस्थ हुए

गुरुवार को 1263 संक्रमित स्वस्थ हो गये हैं. इनमें बोकारो से 95, चतरा से 22, देवघर से 36, धनबाद से 64, दुमका से 19, जमशेदपुर से 113, गढ़वा से 13, गिरिडीह से सात, गोड्डा से 14, गुमला से तीन, हजारीबाग से 42, जामताड़ा से 31, खूंटी से 73,कोडरमा से 117, पाकुड़ से 33, पलामू से 18, रामगढ़ से 17, रांची से 419, साहिबगंज से तीन, सरायकेला से 48 व सिमडेगा से 45 मरीज स्वस्थ हुए. रिकवरी रेट 88.89 प्रतिशत : झारखंड में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 88.89 प्रतिशत हो गयी है, जो राष्ट्रीय औसत 85.30 प्रतिशत से अधिक है. राज्य में मृत्यु दर 0.85 प्रतिशत है.

ग्रामीण विकास विभाग में दो कर्मी पॉजिटिव : ग्रामीण विकास विभाग में फिर दो कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये. पहले भी चार कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. विभाग में अब तक छह कर्मी पॉजिटिव हुए हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola