jharkhand coronavirus update : राज्य में 647 नये संक्रमित मिले, दो मरीज की हुई मौत

झारखंड में नये 647 मामले
रांची : बुधवार को राज्यभर में 56226 सैंपल की जांच की गयी और 647 कोरोना संक्रमित मिले. जो कुल सैंपल का 1.15 प्रतिशत है. वहीं दो मरीजों की मौत हो गयी है. जो जमशेदपुर और रामगढ़ के हैं. राज्यभर में अब तक 851 की मौत हो चुकी है. वहीं, 98061 संक्रमित मिल चुके हैं और 91004 स्वस्थ हो चुके हैं. इस समय एक्टिव केस 6206 है.
बुधवार को रांची से सर्वाधिक 163 संक्रमित मिले हैं. वहीं बोकारो से 61, देवघर से 40, धनबाद से 53, दुमका से चार, पूर्वी सिंहभूम से 97, गढ़वा से सात, गिरिडीह से एक, गोड्डा व गुमला से छह-छह, हजारीबाग से 22, जामताड़ा से 34, खूंटी से छह, कोडरमा से 11, लातेहार से चार, लोहरदगा से 47,पाकुड़ से दो, पलामू से नौ, रामगढ़ से 10, साहेबगंज से सात, सरायकेला से 17, सिमडेगा से नौ व पश्चिमी सिंहभूम से 31 नये संक्रमित मिले हैं.
बुधवार को 619 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. इनमें बोकारो से 88, देवघर से 16, धनबाद से सात,दुमका से तीन, जमशेदपुर से 46, गढ़वा से पांच,गोड्डा से 12, गुमला से 15, हजारीबाग से 21, जामताड़ा से तीन, खूंटी से 44, कोडरमा से चार, लातेहार से 20, पाकुड़ से तीन, पलामू से 18,रामगढ़ से 33, रांची से 225, साहिबगंज से दो, सरायकेला से 13, सिमडेगा से 17 व प. सिंहभूम से 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं.
posted by : sameer oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










