ePaper

राहुल गांधी को सजा के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने रांची में किया जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर हमला बोला

Updated at : 24 Mar 2023 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी को सजा के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने रांची में किया जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर हमला बोला

rahul gandhi latest news|झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी परिवार को डराने की कोशिश करने वाला औंधे मुंह गिरेगा. एक बात पर 5 जगह मुकदमा कराया जा रहा है.

विज्ञापन

Rahul Gandhi Convicted: मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने की वजह से राहुल गांधी को सजा हुई, तो झारखंड कांग्रेस ने इसका जमकर विरोध किया. राजधानी रांची में अल्बर्ट एक्का चौक पर एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अगुवाई में हुए इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने भी भाग लिया.

जो गांधी परिवार को डराने की कोशिश करेगा औंधे मुंह गिरेगा – राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले गांधी परिवार को डराने की कोशिश करने वाला औंधे मुंह गिरेगा. एक बात पर 5 जगह मुकदमा कराया जा रहा है. जहां सहूलियत हो, वहां अपनी फौज खड़ी करके राहुल गांधी को सजा दिलाने की कोशिश की गयी है. हम कोर्ट में मामले को ले जायेंगे.

Also Read: राहुल गांधी की सजा के खिलाफ झारखंड विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने कहा- ‘हिटलरशाही नहीं चलेगी’

सदन से सड़क तक आंदोलन करेगी कांग्रेस

श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग सदन से सड़क तक इस मुद्दे पर आंदोलन करेंगे. जो राहुल गांधी के प्रति ऐसी भावना रखता है, वो डरपोक है. हमने देश को बनाया है. देश की आजादी को बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है. अदाणी और मोदी-शाह से हम डरने वाले नहीं हैं.

समूचे विपक्ष के लिए है चुनौती, एकजुट होना ही होगा – सुबोध कांत सहाय

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि हम ईमानदारी की लड़ाई लड़ने वाले हैं. राहुल गांधी ने देश में 4,000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा करके इतिहास रचा है. उन्होंने कहा कि समूचे विपक्ष के लिए भी यह चुनौती है. आज अगर सभी दल एक नहीं हुए, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जायेगा. उन्होंने कहा कि जालसाजी करके मोदी की टीम ने यह सब किया है. हम आगे जायेंगे. हम न हारने वाले हैं, न पीछे हटने वाले हैं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola