Jharkhand Chunav 2024: कौन हैं विकास महतो? भाजपा ने टुंडी से दिया विधानसभा चुनाव का टिकट

टुंडी से भाजपा उम्मीदवार विकास कुमार महतो का मुंह मीठा कराते कर्मवीर सिंह. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने टुंडी विधानसभा सीट से विकास कुमार महतो को अपना उम्मीदवार बनाया है. कौन हैं विकास महतो?
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 2 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में जिन 2 लोगों के नाम हैं, उसमें एक का नाम है विकास कुमार महतो. विकास कुमार महतो कौन हैं और उन्हें कहां से विधानसभा चुनाव लड़ने का टिकट दिया गया है?
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष, तोपचांची जिला परिषद सदस्य हैं विकास
विकास कुमार महतो भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़े हैं. पार्टी ने उन्हें टुंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया है. विकास कुमार महतो भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. वह तोपचांची जिला परिषद के सदस्य भी हैं.
कर्मवीर सिंह समेत अन्य नेताओं ने विकास को दी शुभकामनाएं
विकास कुमार महतो को टुंडी विधानसभा से प्रत्याशी बनाएं जाने पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. इन सभी नेताओं ने कहा है कि विकास कुमार महतो टुंडी में भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे.
Also Read
कांग्रेस को बड़ा झटका, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा भाजपा में शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




